Wednesday, June 24

क्या आप जानते हैं कि ओपन एरा में 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाला पहला पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन था?

12वीं सदी में फ्रांस में ज़ेरे नामक खेल से शुरू होने वाला खेल आगे चलकर टेनिस कहलाया और आज यह दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है।

टेनिस इतिहास में कई सारे महान खिलाड़ियों ने कई बड़े-बड़े कारनामे किए, जिसके चलते यह खेल काफी तेजी से पूरी दुनिया में फ़ैल गया। रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल जैसे मॉडर्न टेनिस के दिग्गाजों ने ओपन एरा में सिंगल्स में कई ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते और इस खेल के दिग्गज बन गए।

जब भी इतिहास में कभी भी टेनिस का नाम लिया जाएगा और सिंगल्स के रिकॉर्ड देखे जाएंगे, तो उसमें Roger Federer, जोकोविच और नडाल की तिकड़ी के नाम जरुर शामिल रहेगा। क्योंकि इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। नडाल और जोकोविच अपने करियर में सिंगल्स में गोल्डन स्लैम भी जीता है।

ओपन एरा में 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाला पहला पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन था?

Roger Federer
Roger Federer

ओपन एरा में 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी रोजर फेडरर थे। फेडरर ने 2018 के ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में क्रोएशिया मारिन सिलिक को हराकर अपना 20वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता था, जो उनके करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम टाइटल भी था।

फेडरर ने विंबलडन 2003 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के मार्क फिलिपोसिस को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता था। उसके बाद उन्होंने अगले तीन साल भी विंबलडन का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम किसने पूरा किया था

रोजर फेडरर द्वारा जीते गए सभी ग्रैंड स्लैम टाइटल्स

क्रम ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रतिद्वंदी
1 विंबलडन 2003 मार्क फिलिपोसिस (ऑस्ट्रेलिया)
2 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2004 मरात सफीन (रूस)
3 विंबलडन 2004 एंडी रॉडिक (अमेरिका)
4 यूएस ओपन 2004 लेटन हेविट (ऑस्ट्रेलिया)
5 विंबलडन 2005 एंडी रॉडिक (अमेरिका)
6 यूएस ओपन 2005 आंद्रे अगासी (अमेरिका)
7 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2006 मार्कोस बागदातिस (साइप्रस)
8 विंबलडन 2006 राफेल नडाल (स्पेन)
9 यूएस ओपन 2006 एंडी रॉडिक (अमेरिका)
10 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2007 फर्नांडो गोंजालेज (चिली)
11 विंबलडन 2007 राफेल नडाल (स्पेन)
12 यूएस ओपन 2007 नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
13 अमेरिकी ओपन 2008 एंडी मरे (यूके)
14 फ्रेंच 2009 रॉबिन सोडरलिंग (स्वीडन)
15 विंबलडन 2009 एंडी रॉडिक (अमेरिका)
16 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2010 एंडी मरे (यूके)
17 विंबलडन 2012 एंडी मरे (यूके)
18 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2017 राफेल नडाल (स्पेन)
19 विंबलडन 2017 मारिन सिलिक (क्रोएशिया)
20 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 मारिन सिलिक (क्रोएशिया)

यह भी पढ़ें: टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी और उनके आंकड़े

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version