Rafael Nadal: इस बार फ्रेंच ओपन की शुरुआत में राफेल नडाल को सम्मानित किया जाएगा। स्पेन के इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नडाल ने फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14 बार जीत हासिल की है। लेकिन पिछले साल नवंबर में उन्होंने टेनिस खेल से संन्यास ले लिया था। वहीं इस क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम के गलियारे में पहले से ही नडाल की एक प्रतिमा बनी हुई है।
राफेल नडाल होंगे फ्रेंच ओपन में सम्मानित :-
स्पेन के 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन की शुरुआत में ही सम्मानित किया जाने वाला है। इस बार 25 मई को कोर्ट फिलिप चैट्रियर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में नडाल के योगदान को काफी सराहा जाएगा।

इसके अलावा इस बारें में जानकारी देते हुए फ्रेंच ओपन की निदेशक एमिली मौरेस्मो ने बीते दिन कहा था कि, “स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कई मायनों में फ्रेंच ओपन के इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है। तभी तो अब उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जाने वाला है।”
नडाल ने पिछले साल लिया था संन्यास :-
फ्रेंच ओपन में खेलते हुए स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 14 बार इसके खिताब पर अपना कब्जा किया है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ही नवंबर में टेनिस के खेल से संन्यास ले लिया था। क्यूंकि क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम के गलियारे में पहले से ही दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नडाल की एक प्रतिमा बनी हुई है।

इसके अलावा राफेल नडाल इस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के संग्रहालय में एक प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे। वहीं इस दौरान वह इस बार टूर्नामेंट के आधिकारिक फ्रेंच ओपन ट्रेलर में अपनी आवाज भी देने वाले हैं। इसके अलावा वह फ्रेंच ओपन में अंतिम बार साल 2024 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन तब वह इसके पहले ही मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







