टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम किसने पूरा किया था
टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम जर्मनी की एक दिग्गज महिला खिलाड़ी ने पूरा किया था। यहाँ जानिए उनके बारे में सब कुछ…
क्या आप जानते हैं कि टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम किसने पूरा किया था?
पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नोवाक जोकोविच टेनिस सिंगल्स में 2010 के बाद गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। हालाँकि, टेनिस इतिहास में सबसे पहला गोल्डन स्लैम पूरा करने का कारनामा 1988 में जर्मनी की एक दिग्गज महिला खिलाड़ी ने किया था।
गोल्डन स्लैम टेनिस के खेल में एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे हर महान से महान खिलाड़ी हासिल करना चाहता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में टेनिस के सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच टेनिस सिंगल्स इतिहास में गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए थे। उनसे पहले आखिरी बार 2010 में किसी खिलाड़ी ने सिंगल्स में गोल्डन स्लैम हासिल किया था।
गोल्डन स्लैम क्या है?
जब कोई खिलाड़ी अपने टेनिस करियर में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन के खिताब के साथ-साथ ओलंपिक गोल्ड मेडल भी जीता हो। टेनिस इतिहास में सिंगल्स और डबल्स दोनों को मिलाकर बात की जाए तो, अब तक कुल 13 महिला और पुरूष खिलाड़ी गोल्डन स्लैम पूरा कर चुके हैं।
टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ियों की सूची देखें, तो उसमें पांच खिलाड़ी सिंगल्स में और नौ खिलाड़ी डबल्स में गोल्डन स्लैम पूरा कर चुके हैं। यूएसए की सेरेना विलियम्स टेनिस इतिहास की इकलौती ऐसी खिलाड़ी हैं जो सिंगल्स और डबल्स दोनों में गोल्डन स्लैम हासिल कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 5 टेनिस खिलाड़ी जो सिंगल्स में गोल्डन स्लैम जीत चुके हैं
टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम किसने पूरा किया था ?
जर्मनी की पूर्व दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ ने टेनिस में पहला गोल्डन स्लैम पूरा किया था। उन्होंने 1988 में सिर्फ एक साल के अंदर ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन, यूएस ओपन और ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
स्टेफी ग्राफ ने 1988 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन, यूएस ओपन सभी ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद, इसी साल उन्होंने सियोल में आयोजित हुए 1988 ओलंपिक गेम्स में जर्मनी के लिए टेनिस सिंगल्स और डबल्स दोनों में गोल्ड मेडल जीता था।
कौन है स्टेफी ग्राफ ?
स्टेफी ग्राफ एक पूर्व जर्मन महिला टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में 22 सिंगल्स और एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। ग्राफ ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 1987 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन के रूप में जीता था। इसके बाद से लेकर 1996 तक लगातार वह कोई ना कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जरूर जीतती रहीं हैं।
ग्राफ टेनिस इतिहास की इकलौती ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही साल में सिंगल्स में सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने यह कारनामा 1988 में किया था।
स्टेफी के नाम सिंगल्स में चार ऑस्ट्रेलियन ओपन, छः फ्रेंच ओपन, सात विंबलडन, पांच यूएस ओपन और एक गोल्ड मेडल दर्ज हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1988 विंबलडन चैंपियनशिप में डबल्स में गैब्रिएला सबातिनी के साथ मिलकर खिताब भी जीता था। उसी साल उन्होंने सियोल ओलंपिक गेम्स में अपने देश के लिए डबल्स में क्लाउडिया कोहडे-किल्श के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था।
यह भी पढ़ें: 5 टेनिस खिलाड़ी जो सिंगल्स में गोल्डन स्लैम जीत चुके हैं
टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची
1 | स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf) | जर्मनी | 1988 |
सिंगल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1988, 1989, 1990, 1994 फ्रेंच ओपन – 1987, 1988, 1993, 1995, 1996, 1999 विंबलडन – 1988, 1989, 1991, 1992, 1993, 1995, 1996 यूएस ओपन – 1988, 1989, 1993, 1995, 1996 ओलंपिक – सियोल 1988 |
2 | पाम श्राइवर (Pam Shriver) | यूएसए | 1988 |
डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1982-85, 1987-89 फ्रेंच ओपन – 1984-85, 1987-88 विंबलडन – 1981-84, 1986 यूएस ओपन – 1983-84, 1986-87, 1991 ओलंपिक – सियोल 1988 |
3 | गिगी फर्नांडीज (Gigi Fernández) | प्यूर्टो रिको | 1996 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1993-94 फ्रेंच ओपन – 1991-95, 1997 विंबलडन – 1992-94, 1997 यूएस ओपन – 1988, 1990, 1992, 1995-96 ओलंपिक – बार्सिलोना 1992, अटलांटा 1996 |
4 | आंद्रे अगासी (Andre Agassi) | यूएसए | 1999 |
सिंगल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1995, 2000, 2001, 2003 फ्रेंच ओपन – 1999 विंबलडन – 1992 यूएस ओपन – 1994, 1999 ओलंपिक – अटलांटा 1996 |
5 | टॉड वुडब्रिज (Todd Woodbridge) | ऑस्ट्रेलिया | 2000 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1992, 1997, 2001 फ्रेंच ओपन – 2000 विंबलडन – 1993-97, 2000, 2002-04 यूएस ओपन – 1995-96, 2003 ओलंपिक – अटलांटा 1996 |
6 | मार्क वुडफोर्ड (Mark Woodforde) | ऑस्ट्रेलिया | 2000 |
डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 1992, 1997, 2001 फ्रेंच ओपन – 2000 विंबलडन – 1993-97, 2000, 2002-04 यूएस ओपन – 1995-96, 2003 ओलंपिक – अटलांटा 1996 |
7 | सेरेना विलियम्स (Serena Williams) | यूएसए | 2001 (डबल्स), 2012 (सिंगल्स) | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2001, 2003, 2009-10 फ्रेंच ओपन – 1999, 2010 विंबलडन – 2000, 2002, 2008-09, 2012, 2016 यूएस ओपन – 1999, 2009 ओलंपिक – सिडनी 2000, बीजिंग 2008, लंदन 2012 सिंगल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2003, 2005, 2007, 2009-10, 2015, 2017 फ्रेंच ओपन – 2002, 2013, 2015 विंबलडन – 2002-03, 2009-10, 2012, 2015-16 यूएस ओपन – 1999, 2002, 2008, 2012-14 ओलंपिक – लंदन 2012 |
8 | वीनस विलियम्स (Venus Williams) | यूएसए | 2001 |
डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2001, 2003, 2009-10 फ्रेंच ओपन – 1999, 2010 विंबलडन – 2000, 2002, 2008-09, 2012, 2016 यूएस ओपन – 1999, 2009 ओलंपिक – सिडनी 2000, बीजिंग 2008, लंदन 2012 |
9 | डेनियल नेस्टर (Daniel Nestor) | कनाडा | 2008 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2002 फ्रेंच ओपन – 2007, 2010-12 विंबलडन – 2008-09 यूएस ओपन – 2004 ओलंपिक – सिडनी 2000 |
10 | राफेल नडाल (Rafael Nadal) | स्पेन | 2010 |
सिंगल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2009, 2022 फ्रेंच ओपन – 2005-08, 2010-14, 2017-20, 2022 विंबलडन -2008, 2010 यूएस ओपन – 2010, 2013, 2017, 2019 ओलंपिक – बीजिंग 2008 |
11 | बॉब ब्रायन (Bob Bryan) | यूएसए | 2012 | डबल्स
ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2006-07, 2009-11, 2013 फ्रेंच ओपन – 2003, 2013 विंबलडन – 2006, 2011, 2013 यूएस ओपन – 2005, 2008, 2010, 2012, 2014 ओलंपिक – लंदन 2012 |
12 | माइक ब्रायन (Mike Bryan) | यूएसए | 2012 |
डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2006-07, 2009-11, 2013 फ्रेंच ओपन – 2003, 2013 विंबलडन – 2006, 2011, 2013, 2018 यूएस ओपन – 2005, 2008, 2010, 2012, 2014, 2018 ओलंपिक – लंदन 2012 |
13 | नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) | सर्बिया | 2024 |
सिंगल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2008, 2011-13, 2015-16, 2019-21, 2023 फ्रेंच ओपन – 2016, 2021, 2023 विंबलडन – 2011, 2014-15, 2018-19, 2021-22 यूएस ओपन – 2011, 2015, 2018, 2023 ओलंपिक – पेरिस 2004 |
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।