Thursday, February 19

Jannik Sinner: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर पर डोपिंग के लिए लगा तीन महीने का प्रतिबंध बीते सोमवार को समाप्त हो गया। साल 2025 के शुरुआत में ही उन्होंने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था। इसके बाद से ही उन्होंने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। वहीं इसके बाद उनको विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के अनुसार तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।

सिनर का प्रतिबन्ध हुआ समाप्त :-

विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर पर डोपिंग के चलते हुए तीन महीने का प्रतिबंध लग गया था। वहीं बीते सोमवार को ही उनका तीन महीने का प्रतिबंध अब समाप्त हो गया है। इसके चलते हुए अब वह अपने घरेलू टूर्नामेंट इटालियन ओपन से टेनिस कोर्ट पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इससे पहले उन्होंने साल 2025 के शुरुआत में ही लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था। लेकिन इसके बाद से उन्होंने अभी तक कोई भी टूर्नामेंट नहीं खेला है। क्यूंकि इसके बाद उनको विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के अनुसार तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा इटालियन ओपन में यह पहला अवसर होगा जब कोई स्थानीय खिलाड़ी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में अपनी चुनौती पेश करने वाला है। इस बार यह इटालियन ओपन टूर्नामेंट आगामी 25 मई से शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा यह साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से पहले आखिरी बड़ा क्लेकोर्ट टूर्नामेंट भी है। वहीं इस बार सिनर को पहले दौर में बाई मिली है। इसके बाद वह शुक्रवार या शनिवार को अपना पहला मैच खेलने वाले हैं।

Jannik Sinner
Jannik Sinner

इसके अलावा जैनिक सिनर ने अपने पूरे टेनिस करियर में कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इनमें प्रमुख हैं, साल 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन, साल 2024 यूएस ओपन और साल 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में तीन प्रमुख ग्रैंड स्लैम खिताब। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में ही एटीपी फ़ाइनल और चार एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब भी जीते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version