Monday, February 2

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के पुरुष टेनिस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स इवेंट के बाद कई अनुभवी खिलाड़ी ओलंपिक को हमेशा के लिए अलविदा कहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर कई खिलाड़ी अपना ओलंपिक डेब्यू करने को भी तैयार हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता कार्लोस अल्कराज़ का है, जो पहली बार ओलंपिक डेब्यू करेंगे।

कुछ दिग्गज जैसे राफेल नडाल, एंडी मरे और शायद नोवाक जोकोविच जैसे खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना अंतिम ओलंपिक खेलेंगे, तो कई बेहतरीन खिलाड़ी डेब्यू भी करेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 के टेनिस मैच रोलांड-गैरोस में खेले जाएंगे, जहां इसी साल विम्बलडन का आयोजन हो चुका है। राफेल नडाल और इगा स्वियाटेक जैसी क्ले कोर्ट के माहिर खिलाड़ियों को यहाँ काफी फायदा मिल सकता है।

टॉप 5 टेनिस स्टार जो पेरिस ओलंपिक 2024 में करेंगे डेब्यू | Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024

5. डेनियल कॉलिन्स (Danielle Collins)

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024
Danielle Collins (Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024)

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी डेनियल कॉलिन्स (Danielle Collins) पेरिस ओलंपिक 2024 में डेब्यू करने को तैयार हैं। हालांकि, यह उनका पहला और आखिरी ओलंपिक भी होगा, क्योंकि उन्होंने पहले ही एंडोमेट्रियोसिस से अपनी फाइट और उसके बाद की सर्जरी का हवाला देते हुए इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद 2024 सीज़न के अंत में संन्यास लेने की घोषणा की थी।

30 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मियामी ओपन और चार्ल्सटन ओपन में टाइटल जीते और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 9 पर पहुंच गईं। हालांकि, फ्रेंच ओपन में उन्हें जल्दी बाहर होना पड़ा था, लेकिन विंबलडन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वहां उन्हें विजेता क्रेजिकोवा से हार झेलनी पड़ी थी। कॉलिन्स की नजरें अपने पहले एवं आखिरी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी।

4. होल्गर रूण (Holger Rune)

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024
Holger Rune (Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024)

डेनमार्क के बेहतरीन खिलाड़ी होल्गर रूण (Holger Rune) रोलांड-गैरोस में अपना पहला ओलंपिक खेलने के लिए तैयार हैं। क्ले-कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। फ्रेंच ओपन में उनका जीत का प्रतिशत 78% है। हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद वह आज तक किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके हैं। इसके अलावा, 2024 के जर्मन ओपन में मैच के बीच में ही उनका रिटायरमेंट भी चिंता का विषय है।

3. कोको गॉफ़ (Coco Gauff)

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024
Coco Gauff (Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024)

कोको गॉफ़ (Coco Gauff) 17 साल की उम्र में ओलंपिक में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के चलते उनका टोक्यो ओलंपिक 2020 में खेलने का सपना टूट गया था। इस साल, गॉफ़ ने फ्रेंच ओपन 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने महिला डबल्स का टाइटल भी जीता था और सिंगल्स में सेमीफाइनल तक भी पहुँची थी।

कोको गॉफ़ पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने के लिए टॉप अमेरिकी दावेदारों में से एक होंगी। बता दें कि, महिला सिंगल्स के अलावा, वह डबल्स के लिए जेसिका पेगुला के साथ जोड़ी भी बनाएगी। वह इन दोनों इवेंट्स में से किसी एक में अमेरिका के लिए मेडल जरूर जीतना चाहेंगी।

2. यानिक सिनर (Jannik Sinner)

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024
Jannik Sinner (Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024)

मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 यानिक सिनर (Jannik Sinner) को विंबलडन 2024 में डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ 5 सेट्स के मैच में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इतालवी खिलाड़ी रोलांड-गैरोस में मजबूत वापसी के लिए इसे प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल करना चाहेंगे। सिनर इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और उम्मीद है कि अल्काराज, जोकोविच और उनके बीच गोल्ड मेडल के लिए तीन-तरफा मुकाबला होगा।

1. कार्लोस अल्कराज़ (Carlos Alcaraz)

Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 2024
Carlos Alcaraz (Top 5 tennis stars who will debut in Paris Olympics 20240

2024 के फ्रेंच ओपन और विंबलडन विजेता कार्लोस अल्कराज़ (Carlos Alcaraz) पेरिस ओलंपिक 2024 में डेब्यू करने को तैयार हैं। रोलांड-गैरोस में नोवाक जोकोविच के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल करके विम्बलडन टाइटल जीतने के बाद अब वह एक बार फिर यहाँ आने वाले हैं। मौजूदा समय में वह बेहद ही अच्छे फॉर्म में हैं और वह क्ले कोर्ट में और भी उभरकर सामने आते हैं।

हालांकि, पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतना अल्कराज़ के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि, यहाँ राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और डेनियल मेदवेदेव जैसे प्रतिद्वंद्वी उनके सामने हो सकते हैं। इन दिग्गजों के खिलाफ लगातार जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन वह फिर भी अपने पहले ओलंपिक को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version