Sunday, February 22

US Open 2024: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक 2024 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए स्वर्ण पदक जीता था। वहीं ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद एक बार फिर से नोवाक जोकोविच की नजर 25वें ग्रैंड स्लेम टाइटल पर है।

Paris Olympics: विजयी रथ पर सवार नोवाक जोकोविच, कोएफर को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मेडल की ओर बढ़ाया एक और कदम
image source : X

इस बार काफी उत्साह से भरे इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सपना भी अपने 25वें ग्रैंड स्लेम टाइटल को जीतने पर लगी है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन जोकोविच ने अभी हाल ही में पेरिस में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता है। अभी उनके नाम कुल 24 ग्रैंडस्लैम सहित कुल 99 खिताबी जीत दर्ज हैं।

Wimbledon 2024: लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, अब फाइनल में कार्लोस अल्काराज से होगी भिड़ंत
image source : X

इसके अलावा नोवाक जोकोविच यहां पर अपने इन खिताबों के शतक को भी पूरा करने के लिए मैदान में उतरने वाले है। वहीं इसके अलावा सबसे अधिक सप्ताह तक विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड भी नोवाक जोकोविच के नाम पर ही दर्ज है।

US Open 2024 जोकोविच को अल्कारेज से मिलेगी कड़ी चुनौती :-

इस बार अमेरिकी ओपन 2024 (US Open 2024) में सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविच का पहला मुकाबला 138वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी राडू अल्बोट से होने वाला है। इसके अलावा अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर के बाद अभी कोई भी टेनिस खिलाड़ी लगातार टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है।

Novak Djokovic
image source : X

वहीं इस बार यह मौका सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के पास है। क्यूंकि उस समय रोजर फेडरर ने साल 2004 से लेकर साल 2008 तक लगातार पांच खिताब जीते थे। इस बार नोवाक जोकोविच को दूसरी वरीयता दी गई है। इस बार अमेरकी ओपन 2024 (US Open 2024)में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से भी जोकोविच को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। इसके अलावा जोकोविच इस बार अमेरिकी ओपन में अपना पांचवां खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

US Open 2024 खिताब को बचाने उतरेंगी कोको गॉफ :-

इस बार भी अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेंगी। क्यूंकि पिछली बार भी उन्होंने ही इस खिताब को जीता था। इसके अलावा वो इस बार अपने पहले मुकाबले में फ्रांस की ग्राचेवा के खिलाफ खेलने वाली है। इस बार भी उनके लगातार दूसरे अमेरिकी ओपन खिताब के बीच में साल 2018 और साल 2020 की विजेता जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका है।

Coco Gauff
image source : X

वहीं इसके अलावा साल 2022 की विजेता इगा स्वियातेकसे भी उनको इस बार कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं इनके अलावा भी इस बार अमेरिकी ओपन में एलिना स्वितोलिना, कैरोलिना प्लिस्कोवा और क्रेजीकोवा भी बड़ा उलटफेर कर सकती है।

ये भी पढ़ें: कौन है 70000 करोड़ की संपत्ति के मालिक भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर? धोनी,कोहली, और सचिन भी है उनसे काफी पीछे

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version