Saturday, February 14

Wimbledon 2025 Prize Money Details: टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक विंबलडन 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके मेन ड्रॉ की शुरुआत 30 जून से होने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी फैंस की नजरें न केवल बड़े मैचों पर होंगी, बल्कि इस बात पर भी होंगी कि विजेताओं को कितनी इनामी राशि मिलेगी।

विंबलडन सिर्फ टेनिस का एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए नाम, शोहरत और बड़ी कमाई करने का बड़ा मौका होता है। इस साल टूर्नामेंट में सिंगल्स और डबल्स दोनों कैटेगरी में प्राइज मनी की रकम काफी बड़ी रखी गई है। यहाँ हम आपको विंबलडन 2025 की प्राइज मनी बताने जा रहे हैं, जिसमें जिसमें पाउंड (GBP) और उसकी भारतीय रूपये (INR) में जानकारी शामिल है।

सिंगल्स के हर राउंड में मिलेगी जबरदस्त प्राइज मनी

विंबलडन 2025 में सिंगल्स का खिताब जीतने वाले विजेता खिलाड़ी को कुल £30,00,000 यानी लगभग 35.14 करोड़ रूपये की इनामी राशि मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें 2,000 रैंकिंग अंक भी दिए जाएंगे, जो ATP और WTA दोनों सर्किट के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। वहीं, फाइनल हारने वाले यानी उपविजेता खिलाड़ी को £15,20,000, यानी लगभग 17.81 करोड़ रूपये और 1,300 अंक मिलेंगे।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को £7,75,000 (9.07 करोड़ रूपये) और 800-800 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा, अगर कोई खिलाड़ी क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचता है, तो उसे £4,00,000, यानी लगभग 4.69 करोड़ रूपये और साथ ही 400-400 अंक दिए जाएंगे।

राउंड ऑफ 16 में हारने वाले खिलाड़ियों को £2,40,000 (2.81 करोड़ रूपये) और 200 अंक, राउंड ऑफ 32 में £1,52,000 (1.78 करोड़) और 100 अंक मिलेंगे। इसके अलावा, राउंड ऑफ 64 तक पहुंचने पर £99,000 (1.16 करोड़ रूपये) और 50 अंक, जबकि शुरुआती दौर यानी राउंड ऑफ 128 में खेलने वाले खिलाड़ी को भी £66,000 ( 77.25 लाख रूपये) और 10 अंक मिलने वाले हैं।

डबल्स में खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी प्राइज मनी

Wimbledon 2025 के डबल्स इवेंट में इनामी राशि प्रति टीम के अनुसार तय की गई है। विजेता टीम को £6,80,000 यानी लगभग 7.97 करोड़ रूपये और साथ ही 2,000 रैंकिंग अंक मिलेंगे। इसके अलावा, फाइनल में हारने वाली टीम को £3,45,000 (4.04 करोड़ रूपये) मिलेंगे और 1,200 अंक दिए जाएंगे।

सेमीफाइनल तक पहुंचने पर टीम को £1,74,000 (2.04 करोड़ रूपये) और 720 अंक और क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने वाली टीम को £87,500 (1.02 करोड़ रूपये) और 360 अंक मिलेंगे।

राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने पर £43,750 (51.23 लाख रूपये) और 180 अंक, वहीं राउंड ऑफ 32 में £26,000 (30.45 लाख रूपये) और 90 अंक मिलते हैं। हालांकि, राउंड ऑफ 64 में पहुंचने वाली टीम को केवल £16,500 (19.33 लाख रूपये) दिए जाएंगे और इस राउंड में कोई रैंकिंग अंक नहीं दिए जाते।

Wimbledon 2025 की प्राइज मनी

SINGLES (प्रति खिलाड़ी)

स्टेज प्राइज मनी (ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग में) प्राइज मनी (भारतीय रूपये में) अंक
विजेता £30,00,000 35.14 करोड़ 2,000
फाइनलिस्ट £15,20,000 17.81 करोड़ 1,300
सेमी-फाइनलिस्ट £7,75,000 9.07 करोड़ रूपये 800
क्वार्टर-फाइनलिस्ट £4,00,000 4.69 करोड़ रूपये 400
राउंड ऑफ 16 £2,40,000 2.81 करोड़ रूपये 200
राउंड ऑफ 32 £1,52,000 1.78 करोड़ रूपये 100
राउंड ऑफ 64 £99,000 1.16 करोड़ रूपये 50
राउंड ऑफ 128 £66,000 77.25 लाख रूपये 10
स्टेज प्राइज मनी (ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग में) प्राइज मनी (भारतीय रूपये में) अंक
विजेता £6,80,000 7.97 करोड़ रूपये 2,000
फाइनलिस्ट £3,45,000 4.04 करोड़ रूपये 1,200
सेमी-फाइनलिस्ट £1,74,000 2.04 करोड़ रूपये 720
क्वार्टर-फाइनलिस्ट £87,500 1.02 करोड़ रूपये 360
राउंड ऑफ 16 £43,750 51.23 लाख रूपये 180
राउंड ऑफ 32 £26,000 30.45 लाख रूपये 90
राउंड ऑफ 64 £16,500 19.33 लाख रूपये 0

[NOTE: इस आर्टिकल में ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग (GBP) को लगभग 117.13 भारतीय रूपये (INR) की कीमत के आधार पर बदला गया है।]

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version