Washington Sundar: पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम में बदलाव किया है। इस बार भारतीय चयन समिति ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को टीम में शामिल किया है। वहीं सुंदर (Washington Sundar) दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम :-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने पहले टेस्ट मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन इस बार उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को अतिरिक्त ऑलराउंडर के रूप में टीम के साथ जोड़ लिया है। जिसके चलते हुए अब भारतीय टीम का स्पिन गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हो गया है।
Washington Sundar का टेस्ट करियर :-
वाशिंगटन सुंदर ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। अब तक इस खिलाड़ी (Washington Sundar) ने 4 टेस्ट मैच खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 7 पारियों में 49.83 की औसत से 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसी बीच उनका (Washington Sundar) सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/89 विकेट का रहा है। इसके अलावा उन्होंने (Washington Sundar) बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में 66.25 की औसत से 265 रन भी बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 96 रन का रहा है।
24 अक्टूबर से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच :-

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे में खेला जाएगा। इसके अलावा इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 1 से 5 नंवबर तक खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम :-

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) ), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


