Prithvi Shaw: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अपने दूसरे राउंड के मुकाबले में मुंबई क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराया था। इसके बाद अब मुंबई को 26 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है। जिसके लिए मुंबई की टीम की घोषणा भी हो गई है। अबकी बार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को आगामी मैच के लिए मुंबई की टीम से बाहर किया गया है।
अखिल हेरवादकर को किया गया मुंबई टीम में शामिल :-
अभी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बाहर किए जाने का कुछ खास कारण नहीं बताया है। लेकिन रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस सलामी बल्लेबाज (Prithvi Shaw) की फिटनेस से मुंबई के सभी चयनकर्ता काफी नाराज है।

वहीं इसके अलावा यह भी खबर आ रही है कि शॉ (Prithvi Shaw) अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लेते है। तभी तो अब त्रिपुरा के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवादकर को टीम में शामिल किया है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अभी तक 41 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
काफी बढ़ा हुआ है Prithvi Shaw का वजन :-

मुंबई टीम के सलामी बल्लेबाज शॉ (Prithvi Shaw) का बॉडी फैट अभी 35 प्रतिशत तक है। तभी तो अब मुंबई के टीम प्रबंधन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से कहा है कि शॉ को टीम में शामिल करने से पहले कड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है। क्यूंकि अब सभी चयनकर्ताओं का मानना है कि अगर वह एक मैच के लिए टीम से बाहर होते है तो यह उनके लिए किसी सबक सीखने से कम नहीं होगा।
अभी तक निराशाजनक रहा है Prithvi Shaw का प्रदर्शन :-

अभी तक इस मौजूदा रणजी ट्रॉफी संस्करण में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस सत्र में उन्होंने बड़ौदा क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले राउंड के मुकाबले में 7 और 12 रन के स्कोर किए थे। तब बड़ौदरा में खेले गए इस मुकाबले को बड़ौदा की टीम 84 रन से जीत गई थी। इसके बाद फिर उन्होंने (Prithvi Shaw) महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 1 रन और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए थे। यह मुकाबला मुंबई क्रिकेट टीम ने जीता था।
त्रिपुरा के खिलाफ ऐसी है मुंबई की टीम :-
मुंबई की टीम :- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर , मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


