Parthiv Patel: आईपीएल 2025 से पहले ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Pate) गुजरात टाइटंस में शामिल हो सकते हैं। इस बार उनको गुजरात टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात की टीम उनको बैटिंग मेंटर बना सकती है। लेकिन इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

क्यूंकि इस बार पार्टिव पटेल (Parthiv Pate) टीम में गैरी कर्स्टन की जगह लेंगे। वहीं कर्स्टन ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ दिया है। इस समय कर्स्टन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच बन गए हैं। वहीं इस बार यह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज (Parthiv Pate) गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा पार्थिव पटेल (Parthiv Pate) को कोचिंग करने का अनुभव भी है। वहीं इससे पहले भी पार्थिव पटेल मुंबई इंडियंस की टीम के साथ भी काम कर चुके है। इसके अलावा अब एक खबर के अनुसार पार्थिव गुजरात टाइटंस के बैटिंग मेंटर की भूमिका में दिखाई दे सकते है।
गिल और शमी को रिटेन कर सकती है गुजरात :-

गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या के टीम से चले जाने के बाद शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया था। लेकिन जब से गिल को गुजरात की टीम ने अपना कप्तान बनाया है तब से टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसके अलावा भी गुजरात की टीम शुभमन गिल को रिटेंशन लिस्ट में पहले नंबर पर ही रखेगी। वहीं इस बार गुजरात की टीम उनके अलावा मोहम्मद शमी को भी रिटेन कर सकती है।
Parthiv Pate आईपीएल में गुजरात टीम का प्रदर्शन :-
साल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल खेल का हिस्सा बनी थी। तब अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपना आईपीएल का खिताब जीत लिया था। उस सीजन में इस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में इस टीम को चैंपियन बनाया था।

वहीं इसके बाद एक बार फिर से उनकी कप्तानी में ही यह टीम साल 2023 में फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन तब वह उस फाइनल मुकाबले को हार गई थी। इसके अलावा साल 2024 में इस टीम का पूरा सीजन काफी खराब रहा था। तब यह टीम आठवें स्थान पर रही थी। इस सीजन में टीम के कप्तान शुभमन गिल थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


