Most Runs in First-Class Cricket: घरेलू क्रिकेट उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए एक कदम है जो अपने करियर में उच्च लक्ष्य रखते हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Most Runs in First-Class Cricket) ने ऐसे खिलाड़ियों को जन्म दिया है जिन्होंने अपने करियर का अंत सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के रूप में किया। जबकि कुछ का अंतरराष्ट्रीय करियर सफल नहीं रहा लेकिन उन्होंने घरेलू सर्किट में अपनी अलग छाप छोड़ी।
हाल ही में भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत में 21,000 प्रथम श्रेणी रन पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले सक्रिय क्रिकेटर भी है। इसी तरह भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Most Runs in First-Class Cricket) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले पाँच खिलाड़ियों पर नजर डालते है।
Most Runs in First-Class Cricket 5. पार्थिव पटेल :-
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा और टीम में एमएस धोनी की मौजूदगी के कारण वे भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे। उन्होंने 25 टेस्ट मैच खेले और 31.13 की औसत से 1706 रन बनाए। लेकिन उनके प्रथम श्रेणी के आंकड़े काफी कमाल के है।

भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Most Runs in First-Class Cricket) में, गुजरात, इंडिया ए, इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल ने 153 मैचों में 9500 रन बनाए है। वहीं इस मामले में वह भारत में 5वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी बीच 23 शतक और 53 अर्धशतक भी लगाए है। पटेल के नाम एक दोहरा शतक भी है और उनका उच्चतम स्कोर 206 है।
4. गौतम गंभीर :-

भारत के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर का लाल गेंद क्रिकेट में शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर रहा है। साल 2011 के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Most Runs in First-Class Cricket) में वह दिल्ली और शेष भारत की तरफ से खेले है। इस दौरान उन्होंने भारत में 126 मैचों में 9655 रन बनाए हैं। 49.51 की औसत से रन बनाने वाले गंभीर ने 28 शतक लगाए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 233 रन रहा है।
3. सचिन तेंदुलकर :-
महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Most Runs in First-Class Cricket) में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बनाए हैं, जो दुनिया के किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। वहीं तेंदुलकर ने भारत में सिर्फ़ 7216 रन बनाए हैं। जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके ज़्यादातर अंतरराष्ट्रीय रन विदेशी धरती पर आए हैं।

इसके अलावा उन्होंने भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई, शेष भारत, पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने भारत में 118 मैचों में 9,677 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 233 रनों की नाबाद पारी रही है। वहीं इसके अलावा उनके बल्ले से इस दौरान 3 शतक और 41 पचास से ज़्यादा रन आए है।
2. चेतेश्वर पुजारा :-
भारत के रेड-बॉल के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा अभी हाल ही में भारत में 21,000 प्रथम श्रेणी रन बनाने वाले पहले सक्रिय भारतीय क्रिकेटर बने है। इसके अलावा वह भारत में 10,000 से ज़्यादा फर्स्ट क्लास (Most Runs in First-Class Cricket) रन बनाने वाले एकमात्र सक्रिय क्रिकेटर भी बने हैं। वहीं इस दिग्गज खिलाडी ने साल 2010 में भारत के लिए पदार्पण किया था। इसके अलावा उन्होंने सौराष्ट्र के लिए घरेलू मैचों में भाग लिया है।

भारत के लिए पुजारा ने 7014 रन बनाए हैं, जिनमें से 3699 रन भारत में आए हैं। इसके अलावा भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पुजारा ने सौराष्ट्र, पश्चिम क्षेत्र, शेष भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं पुजारा ने 145 मैचों में 12,011 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक तिहरा शतक और 36 शतक भी आए हैं। भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पुजारा का औसत 59.46 का है। जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे ज़्यादा औसत है।
1. वसीम जाफ़र :-

वसीम जाफ़र ने 29 वर्ष की आयु में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तभी तो इस खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट का मुगल कहा जाता है। जाफर घरेलू क्रिकेट (Most Runs in First-Class Cricket) में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह रणजी ट्रॉफी के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। वसीम जाफ़र ने इस दौरान 19,410 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 57 शतक और 91 अर्धशतक भी आए है। भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए जाफर ने अपने देश में 14,609 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा रन है। जिसमें 46 शतक और 65 अर्द्धशतक शामिल हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।