IPL 2025: आईपीएल 2024 का सीजन कई खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी उनको आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई बड़े क्रिकेटर रिटेन होने में सफल रहे हैं तो वहीं कई क्रिकेटर्स को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी रिटेंशन लिस्ट में जगह नहीं मिली है। आईए इन क्रिकेटर्स पर एक नजर डालते हैं।
IPL 2025 जोस बटलर :-

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ केवल 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने इसी सीजन का दूसरा शतक केकेआर के खिलाफ लगाया था। यह शतक उन्होंने 60 गेंद पर नाबाद 107 रन बनाते हुए लगाया था। इसके बावजूद भी (IPL 2025) उनको रिटेन नहीं किया गया है।
मार्कस स्टॉयनिस :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए मार्कस स्टॉयनिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 गेंद में नाबाद 124 रन पर बनाए थे। इस मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं अब उनको भी लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने इस बार (IPL 2025) रिटेन नहीं किया है।
जॉनी बेयरेस्टो :-

पंजाब किंग्स की टीम की तरफ से खेलते हुए जॉ़नी बेयरेस्टो ने केकेआर के खिलाफ 48 गेंद में नाबाद 108 रन बनाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी बेयरेस्टो को पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल नहीं किया है।
विल जैक्स :-

क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट के विल जैक्स सबसे उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक है। इस खिलाड़ी ने आरसीबी के लिए पिछले सीजन में कुछ ही मुकाबले खेले थे। तब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए केवल 41 गेंद में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इस सब के बावजूद भी उनको अगले सीजन 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन नहीं किया गया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।