Bhuvneshwar Kumar: इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मेगा नीलामी होने वाली है। तभी तो अब सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। सभी फैंस आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद मेगा नीलामी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्यूंकि इस बार आईपीएल 2025 का यह मेगा ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है। इस बार लीग में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

वहीं इस बार आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन और जोस बटलर जैसे बड़े बल्लेबाज शामिल हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज भी ऑक्शन में भाग लेने वाले है। क्यूंकि इस बार मुंबई इंडियंस, सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइटंस जैसी टीमें उनको टारगेट कर सकती है।
SRH ने किया Bhuvneshwar Kumar को रिलीज :-
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को रिटेन कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने इस बार अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को रिलीज कर दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम द्वारा लिए गए इस फैसले से सभी हैरान है। क्यूंकि यह तेज गेंदबाज (Bhuvneshwar Kumar) काफी अनुभवी है। तभी तो अब इस होने वाली मेगा नीलामी में सभी टीमें इस घातक गेंदबाज (Bhuvneshwar Kumar) को खरीदकर अपनी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करना चाहेंगी। वहीं इसके अलावा इस मेगा नीलामी में SRH की टीम उनपर RTM का इस्तेमाल कर सकती है। नहीं तो इस बार इस टीम को उनके ना होने से काफी नुकसान हो सकता है।
मुंबई इंडियंस खेल सकती है भुवनेश्वर कुमार पर बड़ा दांव :-
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार कई टीमों की नजर भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर रहने वाली है। क्यूंकि इस बार आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में CSK, LSG, RCB, DC और PBKS जैसी टीमें उनपर बड़ी बोली लगा सकती है।

वहीं अगर इस बार देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह से बड़ा कोई और गेंदबाज नहीं है। अब ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम भी मेगा नीलामी में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर सबसे बड़ा दांव लगा सकती है। अगर इस बार मेगा नीलामी में ऐसा होता है तो टीम इंडिया के बाद अब आईपीएल में बुमराह और भुवी की जोड़ी देखने को मिल सकती है।
भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल रिकॉर्ड रहा है शानदार :-
आईपीएल में अभी तक भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने कुल 176 मैच खेले हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 650 ओवर गेंदबाजी की है। इन ओवरों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4929 रन लुटाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 27.23 के औसत के साथ 181 विकेट लिए है।

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल इतिहास में कुल 1670 डॉट बॉल्स फेंकी हैं। इसके अलावा आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 2 बार 4 और 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए अब देखना यह होगा कि कौन सी टीम उनको इस बार अपने साथ जोड़ती है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


