IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए इस बार मेगा नीलामी होने वाली है। तभी तो इस (IPL 2025) मेगा नीलामी में जोस बटलर और फिल साल्ट सहित इंग्लैंड के इन 5 क्रिकेटर्स के उपर बड़ी बोली लग सकती है। वहीं इस बार (IPL 2025) होने वाली मेगा नीलामी का आयोजन 24 नवंबर और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगा।
वहीं इस बार मेगा नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सभी टीमें बड़ा दाव खेल सकती है। क्यूंकि इंग्लैंड की टीम के मुख्य खिलाड़ियों को इस बार रिटेन नहीं किया गया है। तभी तो ये सभी इस बार (IPL 2025) नीलामी में नजर आने वाले है। इन सब के बीच अब यह तय माना जा रहा है कि इस सभी इंग्लिश खिलाड़ियों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। चलिए जानते है कि किन 5 इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।
IPL 2025 जोस बटलर :-
आईपीएल में जोस बटलर राजस्थान रायल्स के लिए लंबे समय से खेल रहे है। लेकिन फिर भी उनको इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए राजस्थान की टीम ने रिटेन नहीं किया है। वहीं इस इंग्लिश खिलाड़ी ने आईपीएल में खुद को एक सफल ओपनर के रुप में साबित करते हुए कुल 7 शतक भी लगाए है।

वहीं इस मामले में उनसे आगे केवल किंग कोहली ही है। इसके अलावा उन्होंने 107 मैच में 7 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 3582 रन भी बनाए है। उनके इस प्रदर्शन के चलते हुए ही तो सभी टीमें उनपर एक बार फिर बड़ी बोली लगा सकती है।
फिल साल्ट :-
पिछले सीजन 2024 में फिल साल्ट केकेआर टीम का हिस्सा थे। इस सीजन में उन्होंने केकेआर के लिए काफी शानदार प्रदर्शन भी किया था। लेकिन फिर भी उनको इस बार रिटेन नहीं किया गया। तभी तो अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाली मेगा नीलामी में इस विकेटकीपर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के लिए कई टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी।

वहीं पिछले सीजन में फिल साल्ट ने केकेआर के लिए 12 मैचों में 4 अर्धशतक लगाते हुए 39.55 की औसत और 182.01 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे। इस दौरान उनका टॉप स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। जबकि आईपीएल 2023 में भी यह खिलाड़ी डीसी टीम का हिस्सा थे। उस समय उन्होंने 9 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 218 रन बनाए थे।
सैम करन :-
साल 2022 में हुई नीलामी में सैम करन को पंजाब किंग्स ने 17.50 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा था। लेकिन साल 2025 के आईपीएल सीजन के लिए उनको रिटेन नहीं किया गया है। यह इंग्लिश आलराउंडर खिलाड़ी बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

तभी तो इस बार यह ऑलराउंडर भी (IPL 2025) मेगा नीलामी में कई टीमों को आकर्षित कर सकता है। इस खिलाड़ी ने 59 मैच में 5 अर्धशतक लगाते हुए 883 रन बनाए हैं और 58 विकेट भी लिए हैं।
लियाम लिविंग्सटन :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंग्सटन साल 2024 तक पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार उनको भी पंजाब की टीम ने आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया है। इसके अलावा यह इंग्लिश बल्लेबाज मीडिल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ के उपयोगी स्पिनर हैं।

तभी तो इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन के लिए उनपर भी बड़ी बोली लग सकती है। इसके अलावा लियाम लिविंग्सटन ने आईपीएल में 39 मुकाबलों में खेलते हुए 6 अर्धशतक लगाते हुए 939 रन बनाए है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान 11 विकेट भी लिए है।
जोफ्रा आर्चर :-
जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के एक खतरनाक तेज गेंदबाज है। इसके अलावा वह निचले क्रम पर आकर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम के साथ उनका पूरा समय केवल इंजरी की वजह से याद किया जाएगा। लेकिन अभी यह इंग्लिश तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट है।

अब अगर यह इंग्लिश तेज गेंदबाज जब (IPL 2025) नीलामी में आएगा तो एक बार फिर से उन पर मुंबई और केकेआर सहित कई बड़ी टीमें बोली लगाती हुई दिखेंगी। इसके अलावा आईपीएल में खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 40 मैचों में कुल 48 विकेट लिए हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।