विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेलते हुए नहीं दिखेंगे। फैंस लंबे समय से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही इंजरी के कारण बाहर कर दिया गया। वहीं, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खेलने पर भी अभी कोई निश्चित फैसला नहीं हुआ है। बीसीसीआई पहले ही इस मामले में कुछ शर्तें रख चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर जानकारी सामने आ सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। आईपीएल के फाइनल मैच में कोहली बैटिंग करते समय बीच-बीच में दौड़ने में थोड़ी दिक्कत महसूस कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने खेलना जारी रखा और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। उस समय यह नहीं लग रहा था कि उनकी चोट इतनी गंभीर होगी कि वे पूरी सीरीज से बाहर हो जाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज 13 जून से खेली जाएगी।
फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर मैदान में उतर सकते हैं रोहित और हार्दिक
इसके बाद अब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से जब वनडे सीरीज का ऐलान किया गया था, तब उसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम तो शामिल किया गया, लेकिन उनके आगे स्टार लगा दिया गया था। नीचे बीसीसीआई ने साफ लिखा था कि फिटनेस क्लियरेंस के मिलने के बाद, अगर वो फिट होते हैं तो उनको मैच में खेलने का मौका दिया जा सकता हैं।
कौन बन सकता है विराट कोहली का रिप्लेसमेंट?
विराट कोहली के वनडे सीरीज से बहार ये होने बाद ये सवाल फैंस के दिल में उठ रहा है कि उनका रिप्लेसमेंट कौन हो सकता है। इसके लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दावेदार हैं। जिसे भी उनकी जगह टीम में शामिल किया जाता है, उसके लिए बहुत अच्छा मौका होगा क्योंकि वो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी दावेदारी भी पेश कर सकता है।

