ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद भारत के अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli ने Latest ICC Test Rankings में पिछले 12 सालों में अपने सबसे निचले स्तर को छू लिया है।

हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने और सिडनी टेस्ट में तहलका मचाने के बाद आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुके हैं।
पिछले बुधवार को जारी हुए आईसीसी रैंकिंग के बाद अब तक तीन टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें सिडनी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान और बुलावायो में जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले शामिल हैं।
सिडनी टेस्ट में विराट कोहली एक बार फिर रहे फ्लॉप

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिंक टेस्ट में एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। वह पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन ही बना सके। उन्हें दोनों पारियों में स्कॉट बोलैंड ने कैच आउट कराया।
सिडनी टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 27वें स्थान पर पहुँच गए हैं, जो दिसम्बर 2012 (36वां स्थान) के बाद उनकी सबसे खराब रैंकिंग है।
स्कॉट बोलैंड ने आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप 10 में मारी एंट्री

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने जोश हैजलवुड के बाहर होने के बाद टीम में वापसी की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।
बोलैंड ने सिडनी में खेले गए मुकाबले में दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 4/31 और दूसरी पारी में 6/45 का स्पेल फेंका। अपनी इस प्रदर्शन की बदौलत वह वह पहली बार आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप 10 में पहुँच गए हैं।
लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (08/01/2025 के अनुसार)
बल्लेबाज
रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
1 | जो रूट | इंगलैंड | 895 |
2 | हैरी ब्रूक | इंगलैंड | 876 |
3 | केन विलियमसन | न्यूज़ीलैंड | 867 |
4 | यशस्वी जायसवाल | भारत | 847 |
5 | ट्रैविस हेड | ऑस्ट्रेलिया | 772 |
गेंदबाज
रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
1 | जसप्रीत बुमराह | भारत | 908 |
2 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 841 |
3 | कगिसो रबाडा | दक्षिण अफ़्रीका | 837 |
4 | जोश हेज़लवुड | ऑस्ट्रेलिया | 835 |
5 | मार्को यांसिन | दक्षिण अफ़्रीका | 785 |
ऑलराउंडर
रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
1 | रविंद्र जडेजा | भारत | 400 |
2 | मार्को यांसिन | दक्षिण अफ़्रीका | 294 |
3 | मेहदी हसन मिराज | बांग्लादेश | 284 |
4 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 282 |
5 | शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 263 |
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।