22 जनवरी 2024 के दिन को केंद्र सरकार खास बनाने की तैयारी में है। दरअसल, इसी दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस दिन केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के कई नामी हस्तियों को निमंत्रण दिया है। अब ऐसे में भारतीय क्रिकेटर भी यहां पर जाकर रामलला का आशिर्वाद लेने जाएंगे। अब तक भारतीय क्रिकेटर्स में से एम एस धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह जैसे दिग्ग्जों को न्योता मिल चुका है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को झारखंड बीजेपी के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया था। इसके बाद एम एस धोनी ने आमंत्रण देने आए सभी लोगों का आभार जताया। बता दें कि धोनी से पहले भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को भी निमंत्रण मिल चुका है। दूसरी तरफ मास्टर बलास्टार सचिन तेंदुलकर को बीते 13 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण मिला। इन सब के बाद अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि धोनी, सचिन, विराट और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी इस कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं।
माना जा रहा है कि 22 जनवरी का दिन धार्मिक लिहाज से भारत के लिए बहुत बड़ा पल होने वाला है। इसके लिए आयोजकों ने अब कुल 6 हजार से ज्यादा विशिष्ट लोगों को आमंत्रण दे दिया है। इसमें क्रिकेटर, बॉलीवुड और मशहूर कारोबारी शामिल हैं। दूसरी तरफ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। बता दें पिछले कई समय से इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
ये भी पढ़ें: गिल के समर्थन में उतरा ये पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज, कहा- गिल के साथ अच्छा नहीं…
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on