ILT20: इंग्लैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय की आक्रामक पारी के बाद भी उनकी टीम को इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा है। इस टी20 लीग (ILT20) के प्लेऑफ में शारजाह वॉर्रियर्स और डीजर्ट वाइपर्स के बीच मुकाबला खेला गया।

इन दोनों के बीच यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लेकिन शारजाह टीम को प्लेऑफ मुकाबले में अपने तूफानी बल्लेबाज जेसन रॉय की शानदार पारी के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस (ILT20) प्लेऑफ मैच को डीजर्ट वाइपर्स ने 7 विकेट से जीत लिया है।
ILT20 जेसन रॉय ने खेली तूफानी पारी :-
इस प्लेऑफ मुकाबले में डीजर्ट वाइपर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि शारजाह वॉर्रियर्स को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। वहीं जब वह पहले बल्लेबाजी करने आई तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।

इसके बाद (ILT20) शारजाह वॉर्रियर्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए उनके विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने मैच में शुरू से ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जेसन रॉय ने इस मुकाबले में 56 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए कुल 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
टीम के अन्य बल्लेबाज नहीं चले :-

इस आक्रामक बल्लेबाज जेसन रॉय के अलावा (ILT20) शारजाह वॉर्रियर्स टीम के दूसरे बल्लेबाज इस मैच में नहीं चल पाए। इसके चलते हुए यह टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 162 रन ही बना पाई। इस टीम के अन्य बल्लेबाज (ILT20) जैसे करीम जन्नत 23 रन बनाकर, मोईन अली 17 रन बनाकर और जॉनसन चार्ल्स 16 रन बनाकर आउट हुए।
खराब शुरुआत के बाद भी जीती डेजर्ट वाइपर्स :-
जब इन 163 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए (ILT20) डेजर्ट वाइपर्स की टीम आई तो उनकी शुरुआत भी ठीक नहीं रही थी। क्यूंकि जब इस टीम का स्कोर केवल 3 रन ही था तब इसने अपने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट खो दिया। लेकिन इसके बाद एलेक्स हेल्स और मैक्स होल्डेन ने अपनी टीम के लिए दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई।

इस मैच में एलेक्स हेल्स 29 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मैक्स होल्डेन भी 34 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम के लिए डान लारेंस 18 गेंद पर 28 रन और सैम करन 15 गेंद पर 34 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इन दोनों ने अपनी टीम को 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर जीत दिला दी। वहीं इन दोनों के बीच नाबाद 53 रन की साझेदारी हुई।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


