Akash Chopra: आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के शेड्यूल को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि लीग चरण के दौरान यह टीम लगातार घरेलू और बाहरी मैचों के बीच स्विच करती रहेगी।

इस शेड्यूल से यह टीम काफी परेशान हो सकती है। जिसके चलते हुए इस MI की टीम को काफी परेशानी भी हो सकती है। हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि आईपीएल 2025 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा रविवार, 16 फरवरी को ही कर दी गई थी।
मुंबई इंडियंस 23 मार्च को खेलेगी अपना पहला मैच :-
मुंबई इंडियंस की टीम इस बार अपने आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मैच खेलकर करने वाली है। इसके अलावा लीग चरण में मुंबई टीम का अंतिम मैच 15 मई को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के खिलाफ होने वाला है।

CSK की टीम के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद मुंबई की टीम 29 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ एक और मैच खेलने वाली है। इसके बाद उनके एकमात्र लगातार घरेलू मैच क्रमशः 17 अप्रैल और 20 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और CSK के खिलाफ खेले जाने वाले हैं।
Akash Chopra ने क्या कहा :-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के माध्यम से इस पूरे शेड्यूल पर अपनी राय व्यक्त की है। इस बीच उन्होंने कहा है कि मेरे लिए यह समझना काफी मुश्किल है कि इस सीजन MI हर दूसरे मैच को बाहर क्यों खेल रही है।

इसके आगे आकाश चोपड़ा ने बताया है कि 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए उनका यह शेड्यूल मुश्किल पैदा कर सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “मुंबई इंडियंस की टीम इस पूरे आईपीएल सीजन में केवल एक बार ही लगातार दो मैच अपने घर पर खेल रही हैं। इसके चलते हुए MI की टीम को काफी नुकसान हो सकता है।”
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


