CSK vs LSG, IPL 2024: आईपीएल 2024 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार आल रॉउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए 124 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंदों पर 13 चौकों और 6 छक्के लगाए। चेन्नई के खिलाफ लखनऊ को जब लास्ट ओवर में 19 रनों की जरुरत थी तो मार्कस स्टोइनिस ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर केवल ओवर की 3 गेंद पर ही जीत हांसिल कर ली।
जब लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने आई तो चेन्नई ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाये। इन रनों को बनाए में सबसे ज्यादा योगदान कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का रहा। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद खेलकर 12 चौके और 3 छक्के लगाए। और उन्होंने नाबाद रहते हुए 108 रन बनाये। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी एक विस्फोटक पारी खेली। शिवम दुबे ने केवल 27 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 66 रनों की एक तूफानी पारी खेल डाली।
लेकिन जब इस बड़े लक्ष्य को लखनऊ सुपर जाइंट्स हांसिल करने के लिए मैदान पर उत्तरी तो उसका पहला विकेट ही शून्य पर गिर गया। चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर ने डीकॉक को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही बोल्ड कर दिया। उसके बाद कप्तान केएल राहुल भी 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद क्रीज पर आये देवदत्त पडीक्कल ने स्टोइनिस के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी निभाई। और टीम के स्कोर को 88 रनों तक पहुंचा दिया।
देवदत्त पडीक्कल ने 19 गेंद पर 13 रनों का योगदान दिया। उसके बाद निकोलस पूरन और स्टोइनिस ने ही लखनऊ की जीत को सुनिश्चित किया। चेन्नई की और से माथीशा पथिराना ने लखनऊ के 2 बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान ने लखनऊ के 1 – 1 बल्लेबाजों को आउट किया था।
लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी चेन्नई की टेम की भी शुरुवात अच्छी नहीं रही। चेन्नई का पहला विकेट भी 4 रन के स्कोर पर ही गिर गया था। अजिंक्य रहाणे ने केवल टीम के लिए 1 जोड़ा। अजिंक्य रहाणे को मैट हेनरी ने आउट कर पवेलियन को भेजा था। उसके बाद क्रीज पर आये डेरिल मिशेल भी आज कुछ खास नहीं कर पाए और 10 गेंद खेलकर केवल 11 रन ही बना सके।
डेरिल मिशेल को यश ठाकुर ने आउट करके पवेलियन को भेजा। रविंद्र जडेजा और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाई। और चेन्नई की टीम को मुश्किल हालात से उभरने की कोशिश की। लेकिन जडेजा भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे और केवल 16 रन बनाकर मोहसिन खान के शिकार बने। फिर क्रीज पर आये शिवम दुबे ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की।
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगा कर टीम के स्कोर को 210 रनों तक पहुँचाया। धोनी ने केवल एक गेंद का ही सामना किया और 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। महेंद्र सिंह धोनी अभी तक इस सीजन आईपीएल में एक भी बार आउट नहीं हुए है। क्यूंकि पहले 2 मैचों में तो धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला था। और तीसरे मुकाबले में धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 37 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
चौथे मैच में धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ 2 गेंद पर नाबाद 1 रन बनाया था। कर पांचवे मुकाबले में धोनी ने कोलकाता के खिलाफ 3 गेंद पर केवल 1 ही रन बनाया था। छठे मुकाबले में धोनी ने मुंबई के खिलाफ हार्दिक के खिलाफ 4 गेंद खेलकर 3 छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाये थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से हेनरी, मोहिसन खान और यश ठाकुर ने एक – एक विकेट लिया। इस सभी गेंदबाजों में मोहसिन खान सबसे महंगे गेंदबाज रहे। मोहसिन ने अपने 4 ओवरों में 50 रन लुटाकर केवल 1 बल्लेबाज को आउट किया। यश ठाकुर ने भी अपने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिया। और मैट हेनरी ने अपने 4 ओवर में केवल २८ रन देकर चेन्नई के 1 बल्लेबाज को आउट किया।
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के पांच ऐसे रेसलर जिन्होंने WWE में मचाई धूम

