IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खराब रहा है। क्यूंकि इस आईपीएल सीजन में वह एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। इसको लेकर अभी हाल ही में सुनील गावस्कर ने धोनी पर एक बड़ा बयान भी दिया है। इस मौजूदा सीजन में सीएसके की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। वहीं इस सीजन में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का जादू भी नहीं चला है।
क्यूंकि इस बार वह कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। तभी तो अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर धोनी की काफी आलोचना भी हो रही है। वहीं इस समय उनपर चेन्नई की टीम में होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच अभी हाल ही में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने अब धोनी पर निशाना साधा है।
धोनी पर भड़के सुनील गावस्कर :-
आईपीएल 2025 के सीजन में एमएस धोनी एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। इस बार यह माना जाता है कि बीसीसीआई ने उनके लिए नियमों में बदलाव किया था और साथ ही अनकैप्ड प्लेयर को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की थी।

लेकिन पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर इसको लेकर खुश नहीं हैं। क्यूंकि अपने हालिया बयान में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस बीच उनका कहना था कि ऐसा करने से युवा खिलाड़ियों के अंदर देश के लिए खेलने का जुनून कम हो जाएगा।
दिग्गज क्रिकेटर का आया बयान :-
“ऊंची कीमत में बिकने के बाद खिलाड़ियों की भूख और जोश गायब हो जाती है। फ्रेंचाइजी के लिए शायद यह कोई मायने नहीं रखता है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह अच्छा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट का इससे काफी नुकसान होता है। कोई खिलाड़ी सफल हो या नहीं लेकिन उनके जाने से भारतीय क्रिकेट को फर्क पड़ता है। महेंद्र सिंह धोनी पिछले मेगा ऑक्शन से पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए थे।”

“इस बार उन्हें आईपीएल की लीग में शामिल करने के लिए ही सीमा को बढ़ाकर चार करोड़ कर दिया गया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में किसी ऐसे अनकैप्ड प्लेयर को याद करना मुश्किल है, जिसको बड़ी कीमत में खरीदा गया हो और उसने अपने आप को टीम में शामिल होने को सही साबित किया हो।”
धोनी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन :-
आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 पारियों में कुल 163 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 23.29 का रहा है। इसके अलावा इस बीच उन्होंने 148.18 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। वहीं इस आईपीएल सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन का रहा है। इसके अलावा वह इस सीजन में अभी तक 4 बार नॉट आउट भी रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

