IPL 2024: बुधवार को खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने हैदराबाद को 166 रन का लक्ष्य दिया था। वहीं हैदरब अड़ ने इस 166 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही हांसिल कर लिया।
हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने अपने टारगेट को 10 ओवर से पहले ही चीज कर लिया हो। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 4 विकेट खोकर 165 रन बनाये थे। वहीं इसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने इसे मात्र 9.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए ही हांसिल कर लिया।
इस मैच में हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड ने 30 गेंद पर नाबाद 89 रन की पारी खेली। जबकि अभिषेक शर्मा ने भी 28 गेंद पर ताबड़तोड़ 75 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में हार के साथ ही लखनऊ का नेट रन रेट नीचे गिर गया जिससे लखनऊ की टीम अब 6 ठे स्थान पर आ गयी है। और वहीं हैदराबाद की इस जीत के चलते ही अब मुंबई की टीम पूरी तरह से आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।
लेकिन पोंइट टेबल में मुंबई की टीम अभी भी 9वें पायदान पर है। लेकिन फिर भी अब इस आईपीएल के सीजन में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है मुंबई इंडियंस। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपने 12 मैच में से केवल 4 मैच में ही जीत दर्ज की है। अगर मुंबई की टीम अपने बाकि के 2 मैच जीत भी लेती है तो भी उसके केवल 12 अंक ही होंगे।
क्यूँकि चेन्नई , लखनऊ और दिल्ली के भी अभी 12 अंक ही है। और दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ का मैच होना अभी बाकि है। अगर इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला मैच अगर किसी कारण से रद्द भी हो जाता है तो भी इस दोनों ही टीमों के 13 – 13 अंक हो जायेंगे। और अगर इन दोनों में से एक तईं जीतती भी है तो उस टीम के 14 अंक हो जायेंगे। और मुंबई इंडियंस के तो केवल 12 अंक ही रहेंगे। तो इन सब तरह से ही मुंबई की टीम इस बार के सीजन में अब पूरी तरह ही प्लेऑफ से बहार हो गई है।
इस सीजन में अभी तक के आईपीएल 2024 के पॉइंट टेबल पर नजर डाले तो इस समय 16 – 16 अंकों के साथ कोलकाता और राजस्थान की टीमें मौजूद है। जो पहले और दूसरे स्थान पर है। वहीँ कल के मैच में लखनऊ के खिलाफ विस्फोटक जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम 14 अंकों के साथ अब पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुँच गई है। वहीं चेन्नई की टीम अब पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में वस्फ़ोटक जीत के साथ ही अब हैदराबाद का नेट रन-रेट अब माइनस से +0.406 पर आ गया है।
लेकिन हम आपको अब भी यहाँ पर बता देना चाहते है कि इस आईपीएल २०२४ के सीजन में अब भी 5 टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का मौका है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी अभी चेन्नई की तरह ही 12 अंक है। लेकिन दिल्ली और लखनऊ की नेट रन-रेट लखनऊ की टीम से कम है। वहीं दिली और लखनऊ की टीम को अभी अपने 2 – 2 मैच खेलने है तो इसी को लेकर उनके पास अभी भी टॉप 4 में जाने का पूरा मौका है।
इन टीमों के अलावा भी बेंगलुरु , पंजाब किंग्स और गुजरात की टीम को भी अपने 3 – 3 मैच खेलने बाकि है। और इन तीनों ही टीमों के भी अभी 8 – 8 अंक है। अगर इन तीनों ही टीमों को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो इनको अपने बाकि के सभी मैचों को जीतना होगा। लेकिन अभी तो सबकी नजर चेन्नई और गुजरात के होने वाले मैच पर ही टिकी हुई है। अगर इस मैच में चेन्नई की टीम अगर गुजरात से जजे जाती है तो गुजरात भी पूरी तरह प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। और वहीं बेंगलुरु और पंजाब की टीम पर भी बाहर होने के लिए तलवार लटक जाएगी।

