IPL 2025:- आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बीते दिन आरसीबी और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने RCB की ओर से 9,000 रन (चैंपियंस लीग सहित) पूरे किए हैं। इसके अलावा वह साल 2008 से ही इस फ्रेंचाइजी की तरफ से ही खेल रहे हैं। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने जैसे ही LSG की टीम के खिलाफ 24 रन बनाए तो उन्होंने इस मुकाम को हासिल कर लिया।
आरसीबी की तरफ से खेलते हुए कोहली का करियर :-
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में आरसीबी की तरफ से अभी तक कुल 280 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 271 पारियों में 40 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 9,000 रन पूरे किए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 62 अर्धशतक भी आए हैं।

इसके अलावा उन्होंने चैंपियंस लीग टी-20 में भी अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 14 पारियों में 38.54 की बल्लेबाजी औसत और 150.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 424 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी आए थे।
किसी एक टीम से 9,000 टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली :-
इसके अलावा विराट कोहली अब किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 9,000 टी-20 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। क्यूंकि उनको छोड़कर किसी अन्य बल्लेबाज ने एक फ्रेंचाइजी से खेलते हुए 7,000 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।

इस सूचि में उनके बाद अन्य भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 6,000 से अधिक रन बनाए हैं। इसके बाद इस मामले में हैम्पशायर के जेम्स विंस (5,934) और CSK के सुरेश रैना (5,529) अन्य खिलाड़ी हैं।
विराट कोहली ने बनाए हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन :-
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह अभी भी इस लीग में निरंतर रन बना रहे हैं। इस लीग में खेलते हुए वह अभी तक 257 पारियों में 40 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,500 से अधिक रन बना चुके हैं।

वहीं उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 7,000 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया है। इस लीग में उनके नाम नाबाद रहते हुए 113 रन का सर्वोच्च स्कोर हैं। जबकि इस लीग में उन्होंने सर्वाधिक 8 शतक और 62 अर्धशतक भी लगाए हैं।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली :-
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब टी-20 क्रिकेट में 13,000 से अधिक रन बनाने वाले विश्व के चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अपने टी-20 करियर में अभी तक 13,400 से अधिक रन बना लिए हैं।

इस समय वह टी-20 में 5वें सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं। यहां पर हम आपको बता देना चाहते हैं कि उनसे पहले क्रिस गेल ने 463 टी-20 मैचों में 14,562 रन, एलेक्स हेल्स ने 496 मैचों में 13,698 रन, शोएब मलिक ने 557 मैचों में 13,571 रन और कीरोन पोलार्ड ने 695 मैचों में 13,537 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

