Cricket Rule Change: क्रिकेट का खेल हमेशा नियमों केअनुसार ही खेला जाता है। इसके अलावा क्रिकेट में कई नियम ऐसे भी होते हैं जो खेल को और भी रोमांचक बनाते हैं। इसके अलावा कुछ नियम ऐसे भी होते हैं जिनपर काफी विवाद भी खड़ा हो जाता है। वहीं अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने क्रिकेट के एक ऐसे ही नियम में कुछ बदलाव किए हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम उस नियम के बारे में बताते हैं जिसको आईसीसी ने संशोधित कर दिया है।
क्या है कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम :-
कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम वह नियम होता है जिसके तहत यदि किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान सिर में चोट (कन्कशन) लगती है, तो उसको टीम से बाहर किया जा सकता है और उसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मैदान पर लाया जा सकता है।

अगर बल्लेबाज चोट की वजह से बाहर होता है तो उसकी जगह बल्लेबाज ही मैदान पर आ सकता है। वहीं अगर कोई गेंदबाज होगा तो उसकी जगह गेंदबाज ही आएगा। तभी तो ICC ने यह नियम साल 2019 में बनाया था। ताकि खिलाड़ियों को कन्कशन जैसी चोटों से बचाया जा सके।
कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम में हुआ बदलाव :-
आईसीसी ने अब कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियम में बदलाव कर दिया है। क्यूंकि अब कन्कशन सब्स्टीट्यूट के लिए सभी टीमों को 5-5 खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। वहीं इसके साथ ही अब रिप्लेसमेंट के तौर पर गेंदबाज के बदले गेंदबाज और बल्लेबाज के बदले बल्लेबाज ही टीम में आ सकता है।

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर तब काफी विवाद हुआ था। क्यूंकि उस मैच में शिवम दुबे जो कि ऑलराउंडर हैं, उनकी जगह हर्षित राणा को मैदान पर भेजा गया था।
17 जून से लागू होगा यह नियम :-

इस बीच अब हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि आईसीसी द्वारा किए गए इस नियम के बदलाव को आगामी 17 जून से लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा अब यह नियम श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के साथ ही लागू हो जाएगा। इसके अलावा अब वनडे और टी20 इंटरनेशनल में यह नए नियम 2 जुलाई और 10 जुलाई से लागू होगा। क्यूंकि तब टी20 और वनडे सीरीज शुरु होगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

