SL vs BAN: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में नजमुल हुसैन शांतो ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 12 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस समय श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है। वहीं इस समय यह टेस्ट ड्रा की तरफ बढ़ रहा है। क्यूंकि इस मैच का पांचवां दिन शुरू हो गया है और इसका रिजल्ट दूर-दूर तक आता नहीं दिख रहा है। लेकिन इस दौरान बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 12 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
नजमुल हुसैन शांतो ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड :-
इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच से हो गई है। वहीं अब इस गॉल टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है

इस मैच की दोनों पारियों में नजमुल ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 148 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में पांचवें दिन में वह अभी भी 89* रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके चलते हुए वह अभी तक इस मैच में कुल 237 रन बना चुके हैं। इसी के साथ अब उन्होंने मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने साल 2013 में श्रीलंका के ही खिलाफ इसी गॉल के मैदान पर खेले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए कुल 200 रन बनाए थे।
ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है गॉल टेस्ट :-
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा गॉल टेस्ट मैच इस समय ड्रा की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 495 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 485 रन बनाए थे।

इसके बाद अब बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 237/4 के स्कोर पर है और मैच में पांचवें दिन बारिश की वजह से रुका हुआ है। वहीं इस समय बांग्लादेश की टीम के पास कुल 247 रनों की लीड भी है। तभी तो अब ऐसे में इस मैच का रिजल्ट आना मुश्किल ही दिख रहा है। वहीं अब यह कहना गलत नहीं होगा कि मैच ड्रॉ होने के ज्यादा चांसेस हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

