Hockey: एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में लगातार छह हार के बाद अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का भारत का सपना टूट चुका है। वहीं इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम काफी उम्मीदों के साथ यूरोप गई थी। लेकिन वहां पर यह टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इसके चलते हुए यह टीम अब तीसरे से आठवें स्थान पर खिसक गई है। जबकि इस बार केवल 9 ही टीमें तालिका में हैं।
सम्मान बचाने के लिए खेलेगी भारतीय हॉकी टीम :-

इस बार एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में लगातार छह हार के बाद अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का भारत का सपना टूट चुका है। इसके बाद अब भारतीय हॉकी टीम बेल्जियम के खिलाफ अपने बाकी के दो मैचों में जीत दर्ज करके प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी। वहीं अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार और रविवार को दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से आखिरी दो मैच खेलेगी।
अभी तक एक भी मैच नहीं जीती है भारतीय पुरुष टीम :-
इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम काफी उम्मीदों के साथ यूरोप गई थी। लेकिन वहां पर यह टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इसके चलते हुए यह टीम अब तीसरे से आठवें स्थान पर खिसक गई है।

जबकि इस बार केवल 9 ही टीमें तालिका में हैं। वहीं इस प्रो लीग के विजेता को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल जाएगा। इस बार नीदरलैंड के खिलाफ भारत को 1-2 और 2-3 से पराजय मिली थी। जबकि अर्जेंटीना ने भारत को 3-2 और 2-1 से और आस्ट्रेलिया ने 3-2 और 3-2 से हराया था।
यूरोप में में काफी निराशाजनक रहा टीम का प्रदर्शन :-
अब ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम ने यूरोप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन आखिरी क्षणों में गोल गंवाने की आदत का भारतीय टीम को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। इस बार आखिरी मिनटों में भारतीय डिफेंस चरमराता नजर आया और उनके खिलाफ अधिकांश विजयी गोल आखिर के 13 मिनट में दागे गए हैं।

इसके अलावा डिफेंस में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमान बखूबी संभाली है। लेकिन अमित रोहिदास और सुमित जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी इस बार टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। जबकि भारत की फॉरवर्ड पंक्ति गोल करने के मौके भुना नहीं सकी। भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टोन टीम के पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर से भी खुश नहीं होंगे।
बेल्जियम से मुकाबले खेलेगी भारतीय महिला हॉकी टीम :-
इसके अलावा भारतीय महिला टीम को भी लंदन में लगातार चार मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है। उसको आस्ट्रेलिया ने 3-2 और 2-1 से जबकि अर्जेंटीना ने 4-1 और 2-0 से हराया था। इस टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हालांकि टीम ने तेज रफ्तार आक्रामक हॉकी खेली थी लेकिन टीम का पेनल्टी कॉर्नर कमजोर रहा।

इसके अलावा भारतीय महिला टीम भी शनिवार और रविवार को बेल्जियम से मैच खेलेगी तो उसकी नजर पहली जीत पर होगी। वहीं भारतीय महिला टीम इस समय नौ टीमों में सातवें स्थान पर है। इसके बाद भारतीय टीम बर्लिन में चीन के खिलाफ 28 और 29 जून को आखिरी दो मैच खेलेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।