Archery World Cup: भारतीय रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में काफी खराब प्रदर्शन किया है। क्यूंकि भारत के लिए रिकर्व पुरुष और महिला दोनों टीमों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और अपने-अपने शुरुआती दौर के मुकाबले हार गई हैं। इसके अलावा भारत ने चौथी वरीयता प्राप्त होने के कारण सीधे प्री क्वार्टर फाइनल (दूसरे दौर) से अपने अभियान की शुरुआत की थी।
भारतीय रिकर्व टीम का खराब प्रदर्शन :-
भारत की रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में काफी खराब प्रदर्शन किया है। क्यूंकि भारत के लिए रिकर्व पुरुष और महिला दोनों टीमों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने शुरुआती दौर के मुकाबले हार गई हैं। इसके अलावा भारतीय टीम की चौथी वरीयता प्राप्त होने के कारण उन्होंने सीधे प्री क्वार्टर फाइनल (दूसरे दौर) से अपने अभियान की शुरुआत की थी।

इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन राहुल बनर्जी का महिला रिकर्व टीम के कोच के रूप में कार्यकाल काफी निराशाजनक रहा है। क्योंकि अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और पदार्पण कर रही 15 वर्षीय गाथा खडके की तिकड़ी निचली वरीयता प्राप्त फ्रांस के खिलाफ 3-1 की बढ़त गंवाकर अपने शुरुआती मुकाबले में 3-5 से हार गईं हैं।

जबकि नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि भारतीय निशानेबाज धीरज बोम्मादेवरा, राहुल सिंह और नीरज चौहान की तिकड़ी अपने शुरुआती दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में आठवीं वरीयता प्राप्त ब्राजील से 2-6 से हारकर बाहर हो गई है। इसके अलावा रिकर्व तीरंदाजों का क्वालीफिकेशन राउंड में प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा था।

इसमें भारत की स्टार निशानेबाज दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय जैसे अनुभवी तीरंदाजों के बावजूद बुधवार को कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाया था। इसके बाद अब रिकर्व तीरंदाजों की उम्मीदें मिश्रित टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा भारत की मिश्रित टीम को नौवीं वरीयता मिली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

