Freestyle Chess: भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे हैं। अपने अंतिम मैच में अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि प्रज्ञानानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर अंतिम आठ प्रतिभागियों में से सातवां स्थान हासिल किया है।
एरिगैसी और प्रज्ञानंद रहे नाकाम :-
भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने यह खिताब जीतकर अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में अरोनियन ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया है।

इसके अलावा विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इस टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि आर प्रज्ञानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हरा दिया है।

इसके चलते हुए उन्होंने इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में से सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं इस टूर्नामेंट को जीतने पर अरोनियन को 200000 डॉलर की राशि प्राप्त हुई है। जबकि अर्जुन ने 40000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की। इसके अलावा भारत के आर प्रज्ञानंद भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं रहे और अंतिम राउंड में जीत के बाद कुल 30000 डॉलर की राशि जीतने में सफल हुए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।