Best Finishers in World Cricket: व्हाइट-बॉल क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका बेहद अहम होती है। ये खिलाड़ी मैच के अंतिम ओवरों में दबाव सहकर टीम को जीत तक पहुँचाने का काम करते हैं। जब स्कोर बोर्ड पर रन बनाने की जरूरत होती है और विकेट गिरते रहते हैं, तब फिनिशर अपनी तकनीक, अनुभव और मानसिक दृढ़ता से खेल को पलट सकते हैं।
आज के समय में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कुशलता और हिम्मत से टीम को हार से जीत की ओर मोड़ने का काम करके दिखाया है। ये खिलाड़ी न केवल रन बनाते हैं, बल्कि मैच के निर्णायक क्षणों में रणनीति और धैर्य के साथ खेलते हैं और बड़ी-बड़ी हित लगाकर मैच का रूख भी पलटते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे वर्ल्ड क्रिकेट के सात बेहतरीन फिनिशर्स के बारे में, जो अंतिम ओवरों में मैच पलटने के लिए जाने जाते हैं।
ये हैं दुनिया के टॉप 5 बेस्ट फिनिशर
5. ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
ग्लेन फिलिप्स की फिनिशिंग क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट में अलग स्थान दिलाती है। उनके स्ट्रोक-प्ले में निडरता, इनोवेटिव शॉट्स और तेज फैसले शामिल हैं। वह अंतिम ओवर में शांति और ताकत के साथ रन बनाने की कला में माहिर हैं।
इतना ही नहीं, फिलिप्स के शॉट सलेक्शन में भी अलग-अलग वैराइटी है। वह क्लासिक ड्राइव, रिवर्स स्कूप और फ्लैट-बैट पंच का प्रयोग करते हैं। उनके द्वारा खेली गई पारियां अक्सर टीम को जीत की राह पर ले जाती हैं। इसके साथ ही, फिलिप्स शानदार फील्डर भी हैं, जो उन्हें एक अच्छा व्हाइट-बॉल का खिलाड़ी बनाता है।
4. डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
डेविड मिलर दुनिया के सबसे विस्फोटक फिनिशर्स में से एक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है और वह अक्सर मैच के अंतिम ओवरों में अपनी ताकत और आक्रामक शैली से खेल को बदल देते हैं।
मिलर का अंदाज धैर्य और आक्रामकता का सही मिश्रण है। 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने केवल 51 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी, जो विश्व क्रिकेट की सबसे यादगार फिनिशिंग पारियों में गिनी जाती है। वह हाई-प्रेशर टी20 और वनडे मुकाबलों में हमेशा टीम के लिए भरोसेमंद साबित हुए हैं।
3. आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
जमैका के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल डेथ ओवर में सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक माने जाते हैं। उनकी पॉवरफुल हिटिंग और आक्रामक शैली विरोधी टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है।
रसेल न केवल बल्लेबाजी में, बल्कि गेंदबाजी में भी विरोधियों के लिए खतरा बनते हैं। फ्रैंचाइजी क्रिकेट में उन्होंने कई बार अकेले मैच को पलटने का काम किया है। उनके खेल का अंदाज और आक्रामकता उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में स्थान दिलाती है।
2. किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)
कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड दुनिया के सबसे अनुभवी और खतरनाक फिनिशर्स में से एक हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी फ्रैंचाइजी टी20 लीग्स में सक्रिय हैं।
पोलार्ड की लंबे छक्के मारने की क्षमता और मैच बदलने का सहज अंदाज उन्हें अंतिम ओवरों का बेहतरीन बल्लेबाज बनाता है। इसके अलावा, उनका अनुभव उन्हें शांत और प्रभावशाली बनाता है, जिससे टीम हमेशा अंतिम ओवर तक मुकाबले में बनी रहती है।
1. एमएस धोनी (भारत)
एमएस धोनी ने 2000 से लेकर अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ी है। उनकाका नाम इतिहास के बेस्ट फिनिशर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उनका शांत दिमाग, सटीक शॉट चयन और मैच को पढ़ने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
धोनी ने अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में 377 नॉट आउट पारियां खेली हैं, जो उनकी फिनिशिंग क्षमता को दर्शाती हैं। उनका हेलिकॉप्टर शॉट, तेज स्टम्पिंग और दबाव में सही फैसले लेने की कला उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। चाहे टीम रन बनाते हुए पीछे हो या फिर लक्ष्य का पीछा कर रही हो, धोनी अक्सर अंतिम ओवर तक मौजूद रहते हैं और कभी भी मैच का रिजल्ट अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

