मुंबई की टीम ने भारतीय टीम को बहुत से क्रिकेट सितारे दिए है। यहीं की धरती से सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और मौजूदा समय में रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर निकले है। अब इनकी लिस्ट में एक और धाकड़ खिलाड़ी जुड़ने जा रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि 18 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे है। आयुष म्हात्रे की उम्र भले ही छोटी है लेकिन क्रिकेट के गलियारों में उनके टैलेंट की चर्चा जमकर चल रही है। तो चलिए जानते हैं मुंबई के एक और ख़ास खिलाड़ी आयुष म्हात्रे के बारे में।
आयुष म्हात्रे का व्यक्तिगत जीवन (Ayush Mhatre Personal Life)

आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को मुंबई के विरार में हुआ था। वो सामवेदी ब्राह्मण परिवार से सम्बन्ध रखते है। उनके पिता का नाम योगेश म्हात्रे है जो कि बैंक में काम करते थे, जबकि माता जाग्रति म्हात्रे गृहणी है। मुंबई के इस बल्लेबाज का करियर बनाने में सबसे अहम योगदान उनके नाना का है। वो ही उनको मात्र 6 साल की उम्र में विरार से मुंबई तक प्रैक्टिस कराने के लिए लेकर जाते थे।
आयुष म्हात्रे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा IES VN सुले गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल दादर, मुंबई से की थी। उन्होंने अपनी कॉलेज शिक्षा पेस जूनियर साइंस कॉलेज से की, जो मुंबई में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज है।
आयुष म्हात्रे ने 5 साल की उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को बनाने में काफी संघर्ष किया लेकिन उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा।
फर्स्ट क्लास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है आयुष
आयुष म्हात्रे के टैलेंट को देखते हुए उन्हें अंडर 19 क्रिकेट खेलने के पहले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करा दिया। वो सेलेक्टर्स के भरोसे पर बिलकुल खरे साबित हुए थे। नागालैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने शतक लगाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया। उस मैच में उन्होंने 117 गेंदों पर 181 रन बनाये थे।
इतना सब करने के बाद भी वो आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन कहते हैं न कि किस्मत पलटते हुए देर नहीं लगती है। उनके साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ था। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान चोटिल होकर लीग से बाहर हो गए थे।
तब चेन्नई ने मौके का फायदा उठाया और आयुष को टीम में बतौर रिप्लेसमेंट साइन कर लिया। जिसके बाद उन्होंने अपने टैलेंट की झलक दुनिया की सबसे बड़ी लीग में दी। बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। इस समय वो इंडिया अंडर 19 में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे है।
आयुष म्हात्रे के रिकार्ड्स (Ayush Mhatre Records)
- लिस्ट ए क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी, आयु 17 वर्ष, 291 दिन)
- अंडर 19 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक। (मात्र 20 गेंद)
- अंडर 19 क्रिकेट लीग सीजन में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आयुष के नाम पर है।
- फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती 9 मैचों में ही 2 शतक।
आयुष म्हात्रे की इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Ayush Mhatre Instagram)
आज कल क्रिकेटर्स के लिए सबसे अच्छी और बुरी चीज सोशल मीडिया है। आयुष म्हात्रे भी सोशल मीडिया पर है और इंस्टाग्राम पर कभी कभार पोस्ट भी करते है। उन्होंने लगभग एक महीने पहले अंडर 19 टीम की फोटो भी पोस्ट की थी।
आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ (Ayush Mhatre Networth)
आईपीएल 2025 वेतन- 30 लाख
नेटवर्थ- लगभग 55 लाख
आयुष म्हात्रे करियर (Ayush Mhatre Carrier)
आयुष म्हात्रे के करियर की बात करें, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में 9 मैचों में 31.50 की औसत से 504 रन, जबकि लिस्ट ए में 7 मुकाबलों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाये है। इसके अलावा 7 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 34.28 की औसत से 240 रन दर्ज है।

