Athletics: उत्तर प्रदेश के भाला फेंक एथलीट रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस दौरान उन्होंने केवल स्वर्ण ही नहीं जीता है, बल्कि अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद को भी बरकरार रखा है। इस बीच अब रोहित विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं।
एथलीट रोहित यादव ने जीता स्वर्ण पदक :-

उत्तर प्रदेश के स्टार भाला फेंक एथलीट रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस दौरान रोहित ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 83.65 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं इस बार उनका यह बेस्ट थ्रो तीसरे प्रयास में आया। इसके चलते हुए यह सुनिश्चित हो गया कि वह इस ख़िताब को जीत लेंगे।
विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं रोहित :-
इस बार यूपी के स्टार भाला फेंक एथलीट रोहित यादव ने केवल स्वर्ण ही नहीं जीता है, बल्कि उन्होंने अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी क्वालिफाई करने की उम्मीद को भी बरकरार रखा है। क्यूंकि इस बीच रोहित विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं। जबकि यूपी के ही अन्य एथलीट सचिन यादव 83.20 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली शिवम लोहाकरे 80.20 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

इस बीच अब राजस्थान के यशवीर सिंह भी विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से विश्व चैंपियनशिप के लिए जगह बनाने की दौड़ में हैं। क्यूंकि इस बार वह 76.22 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन को हासिल करने की अंतिम तिथि रविवार 31 अगस्त तक ही है। इस बीच सचिन और यशवीर उन 36 एथलीटों की श्रेणी में हैं जो पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इसके अलावा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पहले ही वाइल्ड कार्ड के माध्यम से विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। क्यूंकि वह इसके मौजूदा चैंपियन हैं। वहीं इस बार अगर रोहित इसमें जगह बनाते हैं तो चार भारतीय इस भाला फेंक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। साल 2023 में बुडापेस्ट में भी नीरज चैंपियन बने थे। इसके अलावा उस समय विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले किशोर जेना और डीपी मनु राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पांचवें और छठे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति 28 अगस्त को भारतीय टीम का चयन कर सकती है।
स्टार धावक मुरली ने भी जीता स्वर्ण :-

भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर को विश्व चैंपियनशिप में सीधे प्रवेश के लिए 8.27 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार करना था। लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए। वहीं इस बीच उन्होंने 8.06 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था। यह उनको स्वर्ण पदक जिताने के लिए पर्याप्त था। इसके अलावा उनको विश्व चैंपियनशिप में जगह के लिए 27 या 28 अगस्त तक इंतजार करना होगा। क्यूंकि तब विश्व एथलेटिक्स क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी होगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

