Who Has Won All Nine ATP Masters 1000 Titles?: टेनिस इतिहास में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें हासिल करना लगभग असंभव माना जाता है। उनमें से एक है सभी नौ ATP Masters 1000 टूर्नामेंट जीतना। अब तक यह कारनामा सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने पूरा किया है और वह हैं सर्बिया के महान टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच।
जोकोविच ने न केवल सभी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीते हैं, बल्कि सबसे ज्यादा 40 ATP Masters 1000 खिताब भी अपने नाम किए हैं। यही नहीं, उन्होंने कम से कम दो-दो बार चारों ग्रैंड स्लैम, सभी नौ मास्टर्स और ATP फाइनल्स जीतकर एक यूनिक रिकॉर्ड बनाया है।
जोकोविच ने अकेले हासिल की है करियर गोल्डन मास्टर्स की उपलब्धि
नोवाक जोकोविच ने 2007 में अपना पहला मास्टर्स खिताब मियामी ओपन जीतकर हासिल किया था। फाइनल में उन्होंने गुइलेर्मो कान्यास को स्ट्रेट सेट्स में हराया था। उसी साल उन्होंने कनाडा ओपन भी जीता और अपने मास्टर्स करियर की शुरुआत को मजबूत बनाया।
इसके बाद 2008 में उन्होंने इंडियन वेल्स और इटैलियन ओपन में खिताब जीते। 2009 में पेरिस मास्टर्स पर कब्जा किया। हालांकि, 2010 में वह कोई मास्टर्स 1000 खिताब नहीं जीत सके, लेकिन 2011 का साल शानदार रहा। उस साल उन्होंने इंडियन वेल्स, मियामी, मैड्रिड, रोम और कनाडा जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते।
2012 में शंघाई मास्टर्स और 2013 में मोंटे कार्लो मास्टर्स जीतकर उन्होंने अपने खिताबों का दायरा और बढ़ाया। लेकिन एक टूर्नामेंट ऐसा था जो लंबे समय तक उनकी पहुंच से बाहर रहा और वह था सिनसिनाटी मास्टर्स।
आखिरकार 2018 में उन्होंने रोजर फेडरर को फाइनल में हराकर इस टूर्नामेंट को जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा किया, जो इतिहास में अब तक कोई और खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
जोकोविच के मास्टर्स 1000 खिताबों की गिनती
नोवाक जोकोविच ने अब तक सभी नौ टूर्नामेंटों को मिलाकर 40 खिताब जीते हैं। इनमें सबसे ज्यादा खिताब उन्होंने मियामी ओपन (6) और पेरिस मास्टर्स (7) में हासिल किए हैं। रोम और इंडियन वेल्स जैसे टूर्नामेंटों में भी वह कई बार चैंपियन रहे। उनका सबसे हालिया खिताब 2023 में पेरिस मास्टर्स में आया, जहां उन्होंने फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया।
नोवाक जोकोविच के मास्टर्स 1000 खिताबों की पूरी सूची
इंडियन वेल्स – 5 (2008, 2011, 2014, 2015, 2016)
मियामी – 6 (2007, 2011, 2012, 2014, 2015, 2016)
मोंटे कार्लो – 2 (2013, 2015)
मैड्रिड – 3 (2011, 2016, 2019)
रोम – 6 (2008, 2011, 2014, 2015, 2020, 2022)
कनाडा – 4 (2007, 2011, 2012, 2016)
सिनसिनाटी – 3 (2018, 2020, 2023)
शंघाई – 4 (2012, 2013, 2015, 2018)
पेरिस – 7 (2009, 2013, 2014, 2015, 2019, 2021, 2023)
अंत में कहा जाए तो, नोवाक जोकोविच का करियर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंटों के हिसाब से बेमिसाल रहा है। वह टेनिस इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी नौ टूर्नामेंट जीते हैं। उनकी निरंतरता, फिटनेस और मानसिक मजबूती ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज भी वह टेनिस इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा ATP Masters 1000 खिताब कहां जीते हैं?
उत्तर: जोकोविच ने सबसे ज्यादा पेरिस मास्टर्स (7) और मियामी ओपन (6) खिताब जीते हैं। इसके अलावा, वह टेनिस इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कम से कम दो बार चारो ग्रैंड स्लैम और सभी नौ ATP मास्टर्स 1000 जीते हैं।
प्रश्न 2. करियर गोल्डन मास्टर्स क्या है?
उत्तर: करियर गोल्डन मास्टर्स का मतलब सभी नौ ATP Masters 1000 टूर्नामेंट जीतना होता है। जोकोविच इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रश्न 3. जोकोविच ने अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब कब जीता था?
उत्तर: उन्होंने 2007 में मियामी ओपन जीतकर अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब हासिल किया था।
प्रश्न 4. जोकोविच ने सिनसिनाटी मास्टर्स कब जीता?
उत्तर: जोकोविच ने 2018 में रोजर फेडरर को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स जीता था। वह उनका पहला सिनसिनाटी ओपन खिताब था। इस खिताब के जीतने के बाद ही उन्होंने करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था।
प्रश्न 5. नोवाक जोकोविच ने कुल कितने ATP Masters 1000 खिताब जीते हैं?
उत्तर: जोकोविच ने अब तक कुल 40 ATP Masters 1000 खिताब जीते हैं। वह टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

