PAK vs AFG: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को धूल चटा दी है। इसके अलावा आगामी एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान टीम की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। क्यूंकि इस ट्राई सीरीज के चौथे टी20 मैच में खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 169 रन बनाए थे।
इसके बाद मिले 170 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम अपने 9 विकेट खोकर केवल 151 रन ही बना सकी है। इस मैच के अंत में पाकिस्तान के लिए हरिस रऊफ ने 34 रनों की पारी खेली थी। जबकि इस टीम के लिए फखर जमान 25 और सलमान अली आगा ने 20 रन की पारी खेली। इसके अलावा अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए थे।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन जारी :-
ट्राई सीरीज के इस चौथे मैच में 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। क्यूंकि पाकिस्तान की टीम ने केवल 82 रन के स्कोर पर ही अपने शीर्ष 6 बल्लेबाजों को खो दिया था। इस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। उनके बाद साहिबजादा फरहान (18), हसन नवाज़ (9), मोहम्मद ररिस (7), मोहम्मद नवाज (12), शाहीन अफरीदी (0) पर आउट हुए।

इसके बाद फिर एक-एक करके पाकिस्तान के बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए। इस तरह से पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 151 रन ही बना पाई। इसके चलते हुए उनको 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हरिस रऊफ ने नाबाद रहते हुए 34 रन बनाए। उनके अलावा फखर जमान ने 18 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली थी। जबकि सलमान आगा ने भी 15 गेंद पर 20 रन बनाए। वहीं फहीम अशरफ के बल्ले से भी 14 रन आए।
ऐसी रही थी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने 45 गेंदों पर 64 रनों की बड़ी पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से हमें 3 चौके और 3 ही छक्के भी देखने को मिले। जबकि अन्य बल्लेबाज इब्राहिम ज़ादरान ने भी 45 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली।

इस दौरान उनके बल्ले से भी 8 चौके और 1 छक्का निकला। इसके अलावा गुरबाज ने (8) करीम जनत (8) और कप्तान राशिद खान (8) रनों का योगदान दिया। वहीं इस मैच में पाकिस्तान टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट फहीम अशरफ ने लिए थे। जबकि 1 विकेट सैम अयूब को भी मिला।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

