Asia Cup 2025: आगामी एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसके चलते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मैच भी काफी रोमांच से भरपूर रहे हैं। तब इनमें खेलते हुए बल्लेबाजों का प्रदर्शन खास महत्व रखता है। वहीं इस बीच कई दिग्गजों ने यादगार पारियां भी खेली हैं। उस समय चाहे बड़े लक्ष्य का पीछा करना हो या पारी को मजबूत आधार देना हो तब उनकी भूमिका टीम के लिए काफी निर्णायक रही है। इस बीच आइए एशिया कप टी-20 प्रारूप के आगामी संस्करण से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. दासुन शनाका :-
इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दासुन शनाका का नाम आता है। लेकिन इस समय यह खिलाड़ी श्रीलंका की टीम से बाहर चल रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 24 टी 20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 26.87 की बल्लेबाजी औसत के साथ 430 रन बनाए हैं।

इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 140.52 की रही है। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 74 रन का रहा है। भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 23 चौके और 29 छक्के भी लगाए हैं।
2. रोहित शर्मा :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2009 में अपना पहला मैच खेला था। लेकिन इस मौजूदा समय में उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। तब से लेकर अभी तक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 19 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 17 पारियों में 24.17 की बल्लेबाजी औसत और 144.21 की स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 1 अर्धशतक भी देखने को मिला था। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 118 रन का रहा था। उन्होने श्रीलंका की टीम के खिलाफ 37 चौके और 19 छक्के लगाए थे।
3. शिखर धवन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी शिखर धवन का नाम आता है। उन्होंने साल 2016 में श्रीलंका टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 12 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 पारियों में 37.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 375 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 129.31 की रही थी। उस समय उनके बल्ले से भी 3 अर्धशतक आए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 90 रन का रहा था। उन्होंने श्रीलंका की टीम के खिलाफ 37 चौके और 12 छक्के लगाए थे।
4. सूर्यकुमार यादव :-
इस मामले में चौथे पायदान पर भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। साल 2021 में उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इसके अलावा वह साल 2024 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए थे।

तब से लेकर अभी तक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 8 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में 49.42 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 346 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 167.14 की रही थी। जबकि इस टीम के खिलाफ उन्होंने 30 चौके और 18 छक्के भी लगाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

