US Open 2025 Records and Stats: 07 सितम्बर को न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2025 का समापन हुआ और एक बार फिर टेनिस दुनिया को नए कीर्तिमान देखने को मिले। पुरुष सिंगल्स में कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर दूसरा यूएस ओपन खिताब जीता और साथ ही वर्ल्ड नंबर 1 की कुर्सी भी वापस हासिल की। यह जीत सिर्फ खिताबी सफर का अंत नहीं थी, बल्कि आंकड़ों के लिहाज से भी ऐतिहासिक बन गई।
यह अल्काराज का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब रहा और वह सिर्फ 22 साल 125 दिन की उम्र में इस मुकाम पर पहुंचे। इस मामले में उनसे कम उम्र में यह उपलब्धि सिर्फ महान ब्योर्न बोर्ग ने हासिल की थी।
कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर इस समय टेनिस की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता का चेहरा हैं। ओपन एरा इतिहास में पहली बार दो खिलाड़ी एक ही सीज़न में तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में आमने-सामने हुए। अल्काराज ने इस बार न सिर्फ सिनर की हार्ड कोर्ट पर जीत की लंबी लय तोड़ी बल्कि उन्हें लगातार दूसरे यूएस ओपन खिताब से भी वंचित कर दिया।
महिला सिंगल्स में आर्यना साबालेंका ने जीता लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब
महिला सिंगल्स में आर्यना साबालेंका ने अमांडा अनीसिमोवा को हराकर लगातार दूसरा यूएस ओपन और चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इसी के साथ वह 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद न्यूयॉर्क में टाइटल डिफेंड करने वाली पहली महिला बनीं और अब वह सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में नाओमी ओसाका के बराबर तीसरे स्थान पर आ गई हैं।। इन नतीजों के बीच कई ऐसे रिकॉर्ड बने जिनकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी।
साबालेंका अब तक यूएस ओपन में 35 जीत हासिल कर चुकी हैं और उनका हार्ड कोर्ट मेजर्स पर रिकॉर्ड बेहद दमदार है। 2023 से अब तक खेले गए छह हार्ड कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में उन्होंने चार खिताब जीते और दो बार फाइनल में भी पहुंचीं। अब यहाँ हम यूएस ओपन 2025 के कुछ अहम रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर नजर डालने जा रहे हैं, जो इस टूर्नामेंट को यादगार बनाते हैं।
यूएस ओपन 2025 में बने रिकॉर्ड्स और आंकड़े
1. कार्लोस अल्काराज ने खिताब जीतकर एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 पोजीशन हासिल की। उन्होंने यानिक सिनर के 65 हफ्तों से चले आ रहे दबदबे को खत्म किया।
2. लगातार तीसरे साल किसी अमेरिकी महिला ने यूएस ओपन फाइनल में जगह बनाई।
3. अल्काराज और सिनर ओपन एरा में पहली जोड़ी बने, जिन्होंने एक ही सीजन में तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल एक-दूसरे के खिलाफ खेले।
4. आर्यना सबालेंका ने अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में नाओमी ओसाका की बराबरी की।
5. अमेरिकी महिलाएं लगातार पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंची हैं, जिनमें से उन्होंने दो जीते और तीन हारे।
6. अल्काराज ने अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। वह 22 साल 125 दिन की उम्र में इतने खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनसे छोटे केवल ब्योर्न बोर्ग रहे।
7. यह अल्काराज का सातवां ग्रैंड स्लैम फाइनल था और 23 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वे जिम कुरियर और मैट्स विलेंडर के साथ दूसरे स्थान पर आ गए।
8. पिछले आठ ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब सिर्फ अल्काराज और सिनर ने आपस में बांटे हैं। आखिरी बार ऐसा सिलसिला फेडरर और नडाल ने 2005 से 2007 के बीच रचा था।
9. सबालेंका एक कैलेंडर ईयर में तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाली पहली महिला बनीं। उनके बाद यह उपलब्धि 2016 में सेरेना विलियम्स ने पाई थी।
10. नोवाक जोकोविच इस साल खेले चारों ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में उतरे लेकिन एक भी सेट नहीं जीत सके।
11. 11 साल बाद किसी महिला खिलाड़ी ने यूएस ओपन सिंगल्स खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। पिछली बार 2014 में सेरेना विलियम्स ने यह किया था।
12. 12 साल बाद किसी पुरुष और महिला खिलाड़ी ने एक ही ग्रैंड स्लैम खिताब को लगातार जीतने का कारनामा किया। पिछली बार 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन पर जोकोविच और विक्टोरिया अजारेंका ने यह किया था।
13. सबालेंका ने यूएस ओपन में लगातार 13वां मैच जीता। उनका यहां करियर रिकॉर्ड अब 35-6 का हो गया है।
14. यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स फाइनल 14वीं बार वर्ल्ड नंबर 1 और नंबर 2 खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इन मुकाबलों में अब तक नंबर 1 का रिकॉर्ड 6-8 का है।
15. अल्काराज और सिनर की टक्कर अब तक 15 बार हो चुकी है। इसमें अल्काराज 10-5 से आगे हैं।
16. ओपन एरा में अब तक 16 अमेरिकी खिलाड़ियों ने यूएस ओपन सिंगल्स खिताब जीते हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।
17. पिछले 17 साल से कोई भी पुरुष खिलाड़ी यूएस ओपन का खिताब डिफेंड नहीं कर सका। आखिरी बार 2008 में रोजर फेडरर ने यह किया था।
18. इस साल क्रिस एवर्ट के पहले यूएस ओपन खिताब की 50वीं वर्षगांठ थी। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीते और सेरेना विलियम्स के साथ मिलकर ओपन एरा में छह-छह यूएस ओपन जीतने वाली महिला खिलाड़ी बनीं।
19. सबालेंका ने लगातार 19 टाईब्रेक जीते। इस यूएस ओपन में खेले गए तीनों टाईब्रेक भी उन्होंने अपने नाम किए।
20. फाइनल में अल्काराज ने नेट पर 27 में से 20 अंक जीते।
21. अल्काराज ने इस टूर्नामेंट में खेले 22 में से 21 सेट जीते।
22. अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी को यूएस ओपन या किसी भी ग्रैंड स्लैम का खिताब जीते 22 साल हो गए। आखिरी बार एंडी रॉडिक ने 2003 में यूएस ओपन जीता था।
23. 23 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में बिग थ्री (फेडरर, नडाल, जोकोविच) का कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं था।
24. 24 साल की उम्र में सिनर लगातार पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। ओपन एरा में यह उपलब्धि सिर्फ फेडरर, नडाल और जोकोविच के पास थी।
25. अल्काराज यूएस ओपन में बिना कोई सेट गंवाए फाइनल में पहुंचने वाले पिछले 25 साल में चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले यह कारनामा हेविट (2005), नडाल (2010) और फेडरर (2015) कर चुके थे।
26. सिनर का हार्ड कोर्ट पर लगातार जीत का सिलसिला अल्काराज ने इस फाइनल में तोड़ा।
27. 29 साल बाद ऐसा मौका आया जब पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी यूएस ओपन में लगातार खिताब नहीं जीत पाए। पिछली बार 1995-96 में पीट सम्प्रास और स्टेफी ग्राफ ने यह किया था।
28. सबालेंका का 2023 से अब तक हार्ड कोर्ट ग्रैंड स्लैम में रिकॉर्ड 39-2 का रहा है। इसमें उन्होंने चार खिताब जीते और दो फाइनल में हार झेली।
29. फाइनल में अल्काराज ने सिनर की तुलना में दोगुने विनर लगाए। अल्काराज ने 42 और सिनर ने 21 विनर मारे।
30. इस बार यूएस ओपन सिंगल्स ड्रा में कुल 48 अमेरिकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 23 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी थीं।
31. जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने का नया रिकॉर्ड बनाया। अब वह इस मामले में क्रिस एवर्ट से आगे निकल गए हैं।
32. खिताब जीतकर सबालेंका डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर 1 पर बनी रहीं। सोमवार से उनका यह 55वां हफ्ता होगा।
33. इस बार के यूएस ओपन में कुल 62 सिंगल्स मैच निर्णायक सेट तक पहुंचे।
34. जोकोविच ने आर्थर ऐश स्टेडियम में 83वीं जीत दर्ज की। यहां सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड उनके नाम है।
35. अल्काराज ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 101 सर्विस गेम्स में से 98 जीते। उनकी सर्विस गेम जीतने की सफलता दर 97 फीसदी रही।
36. सबालेंका ने इस खिताब के साथ अपने करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम मेन ड्रा जीत दर्ज की।
37. इस बार के यूएस ओपन में कुल 114 सिंगल्स टाईब्रेक खेले गए।
38. इस बार टूर्नामेंट में कुल 3256 एस लगे। इसमें 827 महिला खिलाड़ियों और 2429 पुरुष खिलाड़ियों के थे।
टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

