FIDE Grand Swiss: विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में भी अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं। इस मैच में उनको ग्रीस के निकोलस थियोडोरो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनकी यह लगातार दूसरी हार है। क्योंकि इससे पहले वह पिछले दौर में भी अमेरिका के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा से भी अपना मैच हार गए थे।
डी गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार :-
भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश इस फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में भी अपनी लय को हासिल नहीं कर पाए हैं। इसके चलते हुए उनको अब ग्रीस के निकोलस थियोडोरो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं उनकी यह अब लगातार दूसरी हार है। क्यूंकि इससे पहले ही उनको पिछले मैच में अमेरिका के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा से भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अब गुकेश को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए बाकी बची पांच बाजियों में से कम से कम चार बाजी हर हाल में जीतनी होंगी।
मामेदोव को नहीं हरा सके प्रज्ञानंद :-
इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को काले मोहरों से खेलते हुए शीर्ष पर चल रहे ईरान के परम मघसूदलू को रोकने में कोई परेशानी नहीं हुई है। लेकिन अभी भी मघसूदलू छह बाजियों में पांच अंक के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि इस समय एरिगेसी उनसे आधा अंक पीछे हैं।

इसके अलावा इस समय अभिमन्यु मिश्रा, जर्मनी के मैथियास ब्लूबाम और निहाल सरीन दुनिया के सबसे मजबूत स्विस टूर्नामेंट में आधे चरण के बाद एरिगेसी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर शीर्ष वरीय आर प्रज्ञानंद अजरबेजान के राऊफ मामेदोव के डिफेंस को भेदने में भी नाकाम रहे हैं।
महिलाओं में शीर्ष पर बरकरार है आर वैशाली :-
इसके अलावा महिला वर्ग में आर वैशाली ने उल्विया फतालियेवा को हराकर कैटरीना लागनो के साथ संयुक्त बढ़त बरकरार रखी है। इस मैच में कैटरीना को दिनारा वैगनर को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।

इसके अलावा प्रत्येक वर्ग से शीर्ष दो खिलाड़ी साल 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे। इससे पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अगले विश्व चैम्पियनशिप मैच के लिए चुनौती देने वाले खिलाड़ी का फैसला भी होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

