ODI cricket: इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस बीच अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे के दौरान काफी अहम उपलब्धि भी हासिल कर ली है। इस दौरान अब उन्होंने अपने वनडे करियर में 150 मैच खेल लिए हैं। उनका यह 150वां मैच मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में खेला गया है। लेकिन अपने इस अहम मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं। इसमें वह केवल 11 रन बनाकर आउट हो गईं हैं। आइए भारतीय महिला टीम की तरफ से 150 या उससे अधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. मिताली राज :-
इस मामले में पहले पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का नाम आता है। उन्होंने 26 जून, 1999 को भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके अलावा उनका वनडे करियर 22 साल 274 दिनों का रहा था। अपने इस लंबे वनडे करियर में उन्होंने कुल 232 वनडे मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 50.68 की बल्लेबाजी औसत से 7,805 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी सर्वोच्च पारी नाबाद रहते हुए 125 रनों की रही थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक भी आए थे। इसके अलावा मितली राज महिला वनडे में 6,000 और 7,000 रन बनाने वाली भी इकलौती बल्लेबाज हैं।
2. मिताली राज ने लगाए हैं सर्वाधिक अर्धशतक :-
भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 64 अर्धशतक लगाए हैं। उनका नाम हमेशा भारतीय क्रिकेट में काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। इसके अलावा वह 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज भी हैं।
3. झूलन गोस्वामी :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम आता है। उन्होंने भी भारतीय टीम के लिए कुल 204 वनडे मैच खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 22.04 की गेंदबाजी औसत और 3.37 की इकॉनमी रेट के साथ 255 विकेट लिए थे। वहीं इस बीच उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा वह महिला वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं। क्यूंकि उनके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी 200 विकेट भी नहीं ले सकी हैं।
4. हरमनप्रीत कौर :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा वनडे कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आ गया है। इसके अलावा वह अपने वनडे करियर में 4,000 से अधिक रन बना चुकी हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी केवल मिताली राज और स्मृति मंधाना हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर अभी तक वनडे फॉर्मेट में 7 शतक भी लगा चुकी हैं। साल 2017 वनडे विश्व कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 171 रन की शानदार पारी भी खेली थी। वहीं अभी तक यह उनके वनडे करियर की सर्वोच्च पारी भी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

