T20I series: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस पूरी सीरीज से लिटन दास चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर सौम्य सरकार को टीम में शामिल किया गया है। जबकि उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदारी जेकर अली ही संभालने वाले हैं। इसके अलावा बांग्लादेशी टीम में कोई भी बदलाब नहीं किया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी है बांग्लादेश की टीम :-
एशिया कप 2025 में इस बार बांग्लादेश की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। यह टीम सुपर-4 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। क्यूंकि उस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम : जेकर अली (कप्तान), तनजीम हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, माहेदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और सौम्या सरकार।
टी-20 सीरीज से बाहर हुए लिटन दास :-
बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास अपनी चोट की वजह से पूरी टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्यूंकि बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम ने उनकी चोट के बारे में चयनकर्ताओं को बताया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि एशिया कप के अंतिम 2 मैचों से लिटन साइड स्ट्रेन के कारण बाहर रहे थे।

उस समय हुए स्कैन में उनके बाएं पेट की मांसपेशी में ग्रेड-1 स्ट्रेन पाया गया है। लेकिन अभी उनकी वापसी को लेकर कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसके बाद यह तय हो गया है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
सौम्य सरकार की हुई टीम में वापसी :-
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार की लंबे समय बाद बांग्लादेशी टीम में वापसी हो रही है। क्यूंकि वह चोट के चलते हुए टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंन अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था।

इसके अलावा उन्होंने 87 टी-20 मैचों में खेलते हुए 1,462 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 122.13 की रही है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा जेकर अली को टीम का कप्तान बनाया गया है। क्यूंकि उन्होंने एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम की कप्तानी की थी।
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। इन दोनों टीमों के बीच ये मैच 2, 3 और 5 अक्टूबर को शारजाह में ही खेले जाएंगे। इसके अलावा इन दोनों देशों की यह शारजाह में दूसरी टी-20 सीरीज है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

