क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी है वित्तीय हिस्सेदारी बढ़े हैं, वैसे-वैसे दुर्भाग्य से यह भ्रष्टाचार की चपेट में आ गया है। पिछले कुछ वर्षों में, कई प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों को मैच फिक्सिंग से लेकर भ्रष्ट संपर्कों की रिपोर्ट न करने तक और विभिन्न घोटालों के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं ने कई खिलाड़ियों के करियर को खत्म कर दिया है, या तो उन्हें गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। समग्र रूप से भारतीय क्रिकेट पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनपर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाया गया है
1. मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर भी साल 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे। जांच में कहा गया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोनिए को सट्टेबाजों से मिलवाया था। इसके बाद बीसीसीआई और आईसीसी ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। बाद में उनकी जिंदगी पर फिल्म अजहर भी बनी। इसके बाद इनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया।
2. अजय जडेजा

अजय जडेजा भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने वनडे में 5000 से ज्यादा रन बनाए और कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन साल 2000 में मैच फिक्सिंग की जांच के बाद बीसीसीआई ने उन पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया। जांच में पता चला कि उनका सट्टेबाजों से संपर्क था। इसके बाद इनको बैन कर दिया गया था।
3. मनोज प्रभाकर

मनोज प्रभाकर एक ऑलराउंडर और कोच थे। उन्होंने 1997 में आरोप लगाया कि एक सीनियर खिलाड़ी ने उन्हें खराब खेलने के लिए पैसे की पेशकश की थी। जांच में बाद में पाया गया कि खुद प्रभाकर के सट्टेबाजों से संबंध थे। साल 2000 में उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
4. अजय शर्मा

अजय शर्मा पर 2000 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा। इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 36 साल थी और यह फैसला उनके करियर का अंत साबित हुआ। इस घटना के बाद शर्मा का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया था।
5. शान्ताकुमारन श्रीसंत

पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को 2013 में आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन पर पैसे लेकर जानबूझकर रन देने का आरोप लगा था। उन पर लगा आजीवन प्रतिबंध बाद में घटाकर 7 साल कर दिया गया। 2020 में उन्होंने वापसी की, लेकिन 2022 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस घटना के बाद इस खिलाड़ी के इंटरनेशनल करियर काफी प्रभाव पड़ा।
भारत में क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है। प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों को मैच फिक्सिंग के आरोप के कारण और सट्टेबाजी में शामिल होने के कारण प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद उन खिलाड़ियों क्रिकेट करियर ही खत्म हो गया।

