वर्ल्ड कप 2025 अब समाप्ति की और पहुँच चुका हैं और सभी टीमों के अंतिम कुछ मुकाबले बचे हुए हैं। मेजबान टीम भारत को अब लीग स्टेज का अपना सेकंड लास्ट मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना हैं।
कीवी टीम हमेशा से भारत को वर्ल्ड कप जैसे इवेंट में परेशान करती हुई आई हैं और इस बार भी उनका लक्ष्य ऐसा ही करने का होगा। जिससे टीम इंडिया को बचना होगा। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस न्यूज़ीलैंड की शुरुआत इस टूर्नामेंट में अच्छी नहीं हुई थी लेकिन उन्होंने वापसी काफी अच्छी की हैं।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी में खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।
ऐसी हो सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

1. प्रतिका रावल
न्यूज़ीलेंड के खिलाफ होने वाले मैच में प्रतिका रावल ही ओपनिंग करती हुई दिखेंगी। उनकी और स्मृति की जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में वापसी कर ली हैं और अब टीम को शानदार शुरुआत भी दिला रही हैं। शुरुआती कुछ मुकाबलों में वो संघर्ष कर रही थी लेकिन अब लय में वापस आ चुकी हैं और उनका लक्ष्य इस मैच में भी अच्छी शुरुआत देने का होगा।
2. स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना के लिए वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हालाँकि अब वो धीरे धीरे फॉर्म में वापस आ चुकी हैं जो कि न्यूज़ीलैंड के लिए खतरे की घंटी हैं। क्योंकि वो कुछ ही समय में गेम का रुख बदल सकती हैं।
3. हरलीन देओल
हरलीन देओल वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में है। उन्होंने टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की हैं। हालाँकि वो अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाई हैं। लेकिन उसके बाद भी उनका कंट्रीब्यूशन टीम के लिए काफी अहम हैं।
4. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अब तक वीमेंस वर्ल्ड कप में कप्तानी से सभी को काफी प्रभावित किया है। अपने घर में हो रहे इस टूर्नामेंट में उनके ऊपर फैंस की उम्मीदों का काफी ज्यादा दबाव हैं। जिसके चलते अभी उनका बल्ला शांत हैं। जो कि एक चिंता का विषय हैं।
हरमनप्रीत बड़े मैचों में शानदार परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार हैं और इस मुकाबले में वो अपने बल्ले का जोहर दिखाना चाहेंगी।
5. जेमिमा रोड्रिग्स
जेमिमा रोड्रिगुएस के लिए वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अभी तक यादगार नहीं रहा है। उनको टीम में जिस लिए रखा गया है वो काम वो पूरा नहीं कर पा रही हैं। हालाँकि उनके पास काफी अनुभव हैं और फॉर्म में आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
6. दीप्ति शर्मा
इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से दमदार परफॉरमेंस दे कर रही हैं। उनकी इंग्लैंड के खिलाफ जगह भी पक्की है।
7. ऋचा घोष (विकेटकीपर)
टीम इंडिया की ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन जो भी थोड़ा मौका मिला हैं, उसमें उन्होंने छोटी लेकिन बहुमूल्य पारियां खेली हैं। अपनी विकेटकीपिंग से भी उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया है।
8. अमनजोत कौर
भारत की युवा ऑलराउंडर अमनजोत कौर को अभी तक प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इस मुकाबले में उन्हें जगह दी जा सकती हैं। वो ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं जो कुछ ही ओवरों में मैच पलटने की क्षमता रखती हैं जबकि गेंदबाजी से वो कमाल दिखा सकती हैं। इसलिए उनकी स्नेह राणा की जगह मौका दिया जा सकता हैं।
9. श्री चरणी
श्री चरणी का वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उनके नाम पर बहुत से विकेट नहीं दिख रहे हैं लेकिन उन्होंने जिस कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की है, उसका फायदा दूसरे गेंदबाजों को भी मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वो वैसा प्रदर्शन दोहराना चाहेंगी।
10. क्रांति गौड़
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को मैच जिताने वाली क्रांति गौड़ का इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेलना तय है। उनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। वो रेणुका का बखूबी साथ निभा रही हैं।
11. रेणुका सिंह
टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भले ही अब तक वर्ल्ड कप में शांत रही हों, लेकिन जब से उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया है, तब से वो सबसे सफल गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वो पुराना जलवा दिखाना चाहेंगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रतिका रावल, स्मृति मंधना (उपकप्तान), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगुएस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह.

