Ranji Trophy 2025-26: आगामी 16 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत होने वाली है। वहीं इसके लिए अब मुंबई की टीम ने अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के लिए मुंबई के स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं दी गई है। इसके बाद अब 15 से 18 अक्टूबर तक मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
मुंबई के स्क्वाड में नहीं मिली सूर्या को जगह :-
इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सीजन में सूर्यकुमार यादव को मुंबई के स्क्वाड में जगह मिली थी। लेकिन इस बार उनको मुंबई की टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं अभी तक उनको टीम में शामिल नहीं करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है।

लेकिन अब यह समझा जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में बिजी शेड्यूल को लेकर उनको टीम में जगह नहीं मिली है। क्यूंकि अभी हाल ही में उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए उनको भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
शार्दुल ठाकुर बने मुंबई टीम के कप्तान :-

आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए मुंबई की टीम को एलीट ग्रुप-डी में रखा गया है। वहीं इस ग्रुप में मुंबई की टीम के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, हैदराबाद, राजस्थान और दिल्ली की टीम को भी रखा गया है। इस सीजन के लिए मुंबई की टीम ने जहां शार्दुल ठाकुर को कप्तान बनाया है, तो वहीं इस टीम में शिवम दुबे, सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे को भी जगह दी गई है।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई का स्क्वाड :-
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रॉयस्टन डायस.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

