टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की एक सीरीज समाप्त होने वाली है। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं, क्योंकि इसके बाद टी20 के मुकाबले खेले जाएंगे।
तो चलिए जानते हैं कि सिडनी में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार से दिख सकती है।
टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे दिग्गज

सिडनी में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर काफी अच्छा और मजबूत दिखेगा। ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा निभाएंगे। दोनों ने साथ में 32 मुकाबलों में ओपनिंग की है, जिस दौरान उनका एवरेज 68.51 का है, जो कि काफी अच्छा माना जाता है। नंबर 3 पर वनडे के ग्रेटेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए दिखेंगे। उनके रिकॉर्ड्स इस बात की गवाही देते हैं।
ऐसा दिख सकता है मध्यक्रम
सिडनी में होने वाले वनडे में मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधों पर होगी। इन दोनों ने पिछले दो सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और बहुत से मैच भी जिताए हैं। दोनों स्पिन के काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और एक फील्डर कम होने का पूरा फायदा उठाने में सफल रहते हैं। 2023 वर्ल्ड कप से ही दोनों अपने करियर की बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं और उसके बाद से कभी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुरुआती दोनों मुकाबलों में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।
वहीं अक्षर पटेल भी मिडल ऑर्डर में परफेक्ट फिट हैं। उन्होंने भी अपने परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया है। जबकि नंबर 7 पर नितीश रेड्डी खेलेंगे, क्योंकि हार्दिक पांड्या चोटिल हैं। नितीश का शुरुआती दोनों मैचों में प्रदर्शन ठीक रहा है। वो अभी वर्क इन प्रोग्रेस हैं और लगातार अपने टैलेंट की झलक दिखा रहे हैं।
सुन्दर को दिया जा सकता है मौका
सिडनी की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, जिसके चलते टीम इंडिया एक एक्स्ट्रा स्पिनर के साथ जाने की सोच सकती है और प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन को जगह दी जा सकती है। सुंदर ने टेस्ट मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी दिक्कत देती है, इसलिए सिडनी में एक एक्स्ट्रा स्पिनर को जगह दी जा सकती है। यहीं नहीं उनके टीम में आने से बैटिंग डेप्थ भी बढ़ जाएगी जो गंभीर को काफी पसंद भी हैं।
सिराज कर सकते हैं पेस बैटरी को लीड
वहीं अगर पेस बैटरी की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज उसको लीड करते हुए नजर आएंगे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी हाइट का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। नंबर 11 पर कुलदीप यादव खेल सकते हैं। कुलदीप ने इस सीरीज में तो अच्छा प्रदर्शन किया ही है, इसके साथ उनका हालिया कुछ समय भी काफी अच्छा रहा है।
सिडनी वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

