Test cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। तभी तो दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी (129*) खेली थी। वहीं यह उनके टेस्ट करियर का 10वां और बतौर कप्तान 5वां शतक भी था। इसके अलावा वह भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त 5वें कप्तान भी बन गए हैं। आइए टेस्ट में भारत के लिए बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. विराट कोहली :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 68 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 54.80 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 5,864 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक और 18 अर्धशतक भी आए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने साल 2017 और 2018 के एक कैलेंडर वर्ष में बतौर कप्तान 5-5 शतक लगाने का कारनामा भी किया था।
2. सुनील गावस्कर :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी टेस्ट करियर में 47 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 50.72 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 3,449 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 11 शतक और 14 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन का रहा था। इसके अलावा एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 78 मैचों की 140 पारियों में खेलते हुए 6,673 रन बनाए थे। इसमें उनके बल्ले से 23 शतक और 31 अर्धशतक भी आए थे।
3. मोहम्मद अजहरुद्दीन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने पूरे टेस्ट करियर में 47 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 43.93 की बल्लेबाजी औसत से 2,856 रन बनाए थे।

इस बीच उनके बल्ले से 9 शतक और 9 ही अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रन का रहा था। इसके अलावा उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में 52 मैचों की 79 पारियों में खेलते हुए 3,359 रन बनाए थे। इनमें उनके बल्ले से 13 शतक और 12 अर्धशतक आए थे।
4. सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने पूरे टेस्ट करियर में 25 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 51.35 की बल्लेबाजी औसत से 2,054 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रन का रहा था। जबकि एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने 175 मैचों की 286 पारियों में खेलते हुए कुल 13,867 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 44 शतक और 61 अर्धशतक भी लगाए थे।
5. शुभमन गिल और महेंद्र सिंह धोनी :-
इस सूची में संयुक्त 5वें स्थान पर शुभमन गिल और महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। वहीं गिल ने बतौर कप्तान 7 मैचों की 12 पारियों में खेलते हुए 84.81 की काफी शानदार बल्लेबाजी औसत से 933 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक भी आया है।

जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है। जबकि धोनी ने बतौर कप्तान 60 मैचों की 96 पारियों में खेलते हुए 40.63 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 3,454 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 24 अर्धशतक लगाए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

