Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर से अभी तक सभी को काफी प्रभावित किया है। क्यूंकि उन्होंने अपने छोटे से टेस्ट करियर में ही खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्थापित कर लिया है। इस फॉर्मेट में अभी तक एक से बढ़कर एक पारी खेलने वाले जायसवाल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की अपनी पहली पारी में भी बड़ा शतक लगा दिया है। इस बीच आइए 23 साल की उम्र तक सलामी बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. यशस्वी जायसवाल :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में अपने टेस्ट करियर का कुल 7वां और वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरा शतक लगा दिया है। इसके अलावा इस युवा बल्लेबाज ने अपने सभी मैच बतौर सलामी बल्लेबाज खेले हैं।

वहीं अभी तक उन्होंने कुल 36 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 48 पारियों में लगभग 51 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,300 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 12 अर्धशतक भी आए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 214 रन का रहा है।
2. ग्रीम स्मिथ :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ का नाम भी आता है। क्यूंकि उन्होंने भी केवल 23 साल की उम्र तक बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट में 7 शतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 27 शतक लगाए थे।

जबकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पारी की शुरुआत करते हुए 196 पारियों में खेलते हुए कुल 9,030 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाज औसत 49.08 की रही थी। इस पूर्व प्रोटियाज कप्तान ने अपने करियर में कुल 117 टेस्ट खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 48.25 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 9,265 रन बनाए थे।
3. लेन हटन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लेन हटन का नाम आता है। इसके चलते हुए उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 23 साल की उम्र तक 5 शतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने केवल 21 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही साल 1936 में लॉर्ड्स टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 79 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 56.67 की बल्लेबाजी औसत के साथ 6,971 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 33 अर्धशतक भी आए थे।
4. एलिस्टेयर कुक :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज एलिस्टेयर कुक का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी केवल 23 साल की उम्र तक अपने टेस्ट करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज 5 शतक लगाए थे। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी अपनी टीम की पारी की शुरुआत करते हुए 278 पारियों में 11,845 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 44.87 की रही थी। इसके अलावा उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने टेस्ट करियर में कुल 31 शतक भी लगाए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 166 मैचों में खेलते हुए 45.35 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 12,472 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

