Norway Chess: नॉर्वे शतरंज के आयोजकों ने बीते बुधवार को टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर को शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस बीच नॉर्वे शतरंज के सीईओ केजेल मैडलैंड ने पीटीआई को बताया है कि इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के साथ एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर को मिली मंजूरी :-
नॉर्वे शतरंज के आयोजकों ने बीते बुधवार को टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर को शुरू करने की घोषणा कर दी है। वहीं अब इसमें हर साल चार प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी और तीनों प्रारूप फास्ट क्लासिक, रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में एक संयुक्त चैंपियन होगा।

इसके बाद नॉर्वे शतरंज के सीईओ केजेल मैडलैंड ने पीटीआई को इस बारे में बताया है कि इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के साथ एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर भी कर लिए गए हैं। इसके अलावा अब यह प्रतियोगिता साल 2027 से प्रत्येक साल आयोजित की जाएगी।

इसके आगे नॉर्वे शतरंज के सीईओ केजेल मैडलैंड ने कहा था कि, “इस बीच हमें पूरी उम्मीद है कि यह (टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर) पूरे शतरंज कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक बन जाएगा।” इसके आगे उन्होंने कहा कि क्लासिकल प्रारूप में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप और टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर एक साथ चलेंगे। क्यूंकि इसको अब फिडे से भी मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा एफआईडीई के अध्यक्ष अर्काडी ड्वोरकोविच ने भी इस टूर्नामेंट के लिए अपना पुरजोर समर्थन व्यक्त किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हम हमेशा शतरंज में कुछ नया करने और उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने के तरीके खोजते रहते हैं। लेकिन शतरंज पहले से ही दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है।

तभी तो इसके विकास की संभावनाएं भी अपार हैं। इसके चलते हुए हम टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर के साथ सभी खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के लिए एक नया खिताब और दर्शकों को एक तेज टूर्नामेंट प्रारूप प्रदान करते हैं। वहीं अब हमें पूरी उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट मौजूदा शतरंज प्रशंसकों और नए दर्शकों, दोनों को आकर्षित करेगा।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

