Women’s ODI World Cup: इस समय महिला वनडे विश्व कप का टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं के वनडे विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सर्वाधिक 7 खिताब जीते हैं। वहीं इस टीम की सफलता में उनके सलामी बल्लेबाजों की भी काफी अहम भूमिका रही है। इसके अलावा विश्व कप 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से एलिसा हीली और फोबे लिचफील्ड की सलामी जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ 200+ रन की अटूट साझेदारी की है। आइए इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से 200+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. रूथ बकस्टीन और लिंडसे रीलर, साल 1988:-
इस सूची में पहले पायदान पर रूथ बकस्टीन और लिंडसे रीलर की ऑस्ट्रेलियाई महिला जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि वनडे विश्व कप 1988 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 255 रन से बड़ी हार दी थी। इस मैच में रूथ बकस्टीन और लिंडसे रीलर की ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ने 220 रन जोड़े थे।

वहीं उस मैच में रीलर ने नाबाद रहते हुए 143 रन बनाए थे। जबकि बकस्टीन भी इस मैच में 100 रन की पारी खेलकर आउट हो गई थी। तब उस मैच में इन दोनों के शतकों के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1 विकेट के नुक्सान पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में नीदरलैंड की महिला टीम केवल 29 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
2. एलिसा हीली और राचेल हेन्स, साल 2022 :-
इस सूची में दसूरे पायदान पर एलिसा हीली और राचेल हेन्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि साल 2022 के वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को 157 रन से हरा दिया था। जबकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 305 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में पूरी कैरेबियाई टीम केवल 148 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके अलावा इस मैच में हीली और हेन्स की सलामी जोड़ी ने 216 रन की साझेदारी की थी। वहीं इस मैच में हीली ने 107 गेंदों में 129 रन बनाए थे। जबकि हेन्स ने भी 100 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली थी।
3. एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड, साल 2025 :-
इस सूची में अब तीसरे पायदान पर एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का नाम आ गया है। वहीं यह मैच विशाखापट्ट्नम में खेला गया था। जबकि इस मैच में बांग्लादेशी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से फीबी लिचफील्ड (84) और एलिसा हीली (113) की पारियों के चलते हुए केवल 24.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल हो गया था। वहीं इस मैच में हीली और लिचफील्ड ने नाबाद 202 रन की अटूट साझेदारी भी की थी। इसके अलावा हीली ने अपने वनडे करियर का कुल 7वां शतक भी लगाया है। जबकि लिचफील्ड ने अपने वनडे करियर का 8वां अर्धशतक लगाया है।
विश्व कप इतिहास में हीली ने लगाया लगाया दूसरा सबसे तेज शतक :-

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 73 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। वहीं अब यह विश्व कप में दूसरा सबसे तेज शतक भी बन गया है। क्यूंकि वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कैरेबियाई बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 71 गेंद पर पाकिस्तान की टीम के खिलाफ साल 2017 में यह शतक लगाया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

