Wrestling: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्री स्टाइल 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम कर लिया है। भारतीय स्टार पहलवान सुजीत ने इस खिताबी मैच में उज्बेकिस्तान के पहलवान उमिदजोन जालोलोव को एकतरफा अंदाज में 10-0 से हरा दिया है।
इस बार अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्री स्टाइल 65 किग्रा वर्ग में भारत के स्टार युवा पहलवान सुजीत कलकल ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा कर लिया है।

क्यूंकि उन्होंने इस बार फाइनल मैच में उज्बेकिस्तान के पहलवान उमिदजोन जालोलोव को एकतरफा अंदाज में 10-0 से रौंद दिया है। वहीं इन दोनों पहलवानों के बीच यह मुकाबला चार मिनट 54 सेकेंड तक चला है। इसके बाद मैच के रेफरी ने भारतीय पहलवान को विजेता घोषित कर दिया है।
पदक के रंग को बदलने में सफल रहे हैं सुजीत :-
भारत के स्टार युवा पहलवान सुजीत कलकल ने इसके चलते हुए उज्बेकिस्तान के पहलवान पर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर काफी शानदार जीत दर्ज की है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने कभी विश्व खिताब नहीं जीता था।

इसके अलावा उन्होंने साल 2022 और 2025 में अंडर-23 एशिया खिताब और साल 2022 में अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया था। लेकिन पिछले साल ही सुजीत ने इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वहीं इस बार उन्होंने स्वर्ण जीतकर अपने पदक का रंग बदल दिया है।
ऐसा रहा है सुजीत का विश्व चैंपियनशिप में सफर :-
भारतीय स्टार युवा पहलवान सुजीत कलकल ने अपने शुरुआती दोनों बाउट तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीते थे। क्यूंकि उन्होंने मोलदोवा के फिओदोर किएवदारी को 12-2 से और पोलैंड के डोमिनिक जाकूब को 11-0 से हराया था।

इसके बाद वह अपने क्वार्टर फाइनल मैच में बशीर मागोमेदोव से पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने 4-2 से यह मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल मैच में जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

