टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो गया हैं। पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवरों में 97 रन बनाए थे।
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि पहले मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता हैं।
शुभमन और अभिषेक संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। दोनों ने एशिया कप से ही ओपनिंग करनी शुरू की है, लेकिन उनका रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं है, हालांकि वो इस सीरीज में उसे बेहतर करना चाहेंगे।
गिल का एशिया कप कुछ खास नहीं गया था, लेकिन पहले मैच में उन्होंने अच्छा किया था। अभिषेक शर्मा लगातार फॉर्म में हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बना रहे हैं। शुभमन ने वनडे सीरीज में अच्छी शुरुआत जरूर की थी, लेकिन उसे वो बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। हालांकि इस सीरीज में वो उसे बदलना चाहेंगे।
फॉर्म में वापस आये कप्तान सूर्या
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है। जब से उन्होंने कप्तानी संभाली है, तब से वो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वो न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही उस स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते थे।
लेकिन पहले मैच में वो फॉर्म में वापसी करते हुए दिखे थे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है और इस सीरीज में भी वो उस स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेंगे।
तिलक, शिवम और संजू संभालेंगे मध्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और संजू सैमसन खेलते हुए दिख सकते हैं। इन तीनों ने एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। तिलक ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इसलिए इनकी जगह पर किसी को कोई संदेह नहीं है।
अर्शदीप को फिर से बैठना पड़ सकता हैं बाहर
वहीं अगर पहले मैच में गेंदबाजी की बात की जाए, तो टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह के साथ हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है, जबकि वरुण चक्रवर्ती का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है। गौतम गंभीर हर्षित के ऊपर काफी भरोसा करते हैं जिसके चलते उन्हें टी20 के हाईएस्ट विकेट टेकर की जगह टीम में मौका दिया जा सकता हैं।
हालांकि एक स्पॉट के लिए कई प्लेयर्स के बीच जंग चल रही है, जिसमें हर्षित राणा, नितीश रेड्डी और कुलदीप यादव फ्रंट रनर्स हैं। हालांकि कुलदीप ने आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें मौका दिया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

