Women’s World Cup : वनडे विश्व कप 2025 के टूर्नामेंट में इस बार दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने अपने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस बार इतिहास रच दिया है। क्यूंकि उन्होंने इस बार फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार 101 रन बनाए थे।
इसके चलते हुए वह एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। इसके अलावा उनकी इस शतकीय पारी के बावजूद उनकी टीम को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच आइए विश्व कप के एक संस्करण में 450+ रन वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. लौरा वोल्वार्ड्ट : 571 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस संस्करण में मैचों की 9 पारियों में खेलते हुए 71.37 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 81.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 571 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 169 रन की सर्वोच्च पारी भी आई थी।

इस संस्करण में उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी आए। इसके अलावा उन्होंने महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक लगाकर भी नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इसके अलावा वोल्वार्ड्ट ऐसी पहली महिला कप्तान भी बनी हैं जिन्होंने विश्व कप के दोनों बड़े मुकाबलों में शतक लगाए हैं।
2. एलिसा हीली : 509 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एलिसा हीली का नाम आता है। वहीं साल 2022 में वनडे विश्व कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था। तब इस टीम की खिताबी जीत में एलिसा हीली ने काफी बड़ी भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा तब उन्होंने 9 पारियों में खेलते हुए 56.55 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 103.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 509 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 ही अर्धशतक भी आए थे। इसके चलते हुए ही वह महिला विश्व कप के इतिहास में एक संस्करण में 500+ रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी थी।
3. राचेल हेन्स : 497 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज राचेल हेन्स का नाम आता है। इस ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी का बल्ला भी साल 2022 के संस्करण में ही खूब चला था। इस संस्करण में उन्होंने भी 9 पारियों में खेलते हुए 62.12 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 82.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 497 रन बनाए थे।

तब उनके बल्ले से 130 रन की सर्वोच्च पारी भी आई थी। इस संस्करण में उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी और हीली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 160 रन भी जोड़े थे।
4. डेबी हॉकले : 456 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज डेबी हॉकले का नाम आता है। क्यूंकि साल 1997 के संस्करण में उनका बल्ला खूब चला था। वहीं इस संस्करण में कीवी टीम उपविजेता रही थी। इसके अलावा साल 1997 के विश्व कप संस्करण में पूर्व कीवी सलामी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा 456 रन बनाए थे।

जबकि तब फिनाले मैच में भी उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 79 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में तब 7 चौके और 1 छक्का भी आया था। इस बीच हम आपको यहां पर यह भी बता देना चाहते हैं कि हॉकले विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन (1,501) बनाने वाली बल्लेबाज हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

