PUBG मोबाइल अपने नए 4.1 अपडेट के साथ फेस्टिवल सीजन की शुरुआत कर रहा है, जो 6 नवंबर से दुनिया भर में उपलब्ध है। इस अपडेट में पुराने बैटल ग्राउंड्स को बर्फीली दुनिया में बदल दिया गया है, जहां पेंगुइन, बर्फीले रोमांच और ईस्पोर्ट्स से प्रेरित नए एरीनास हैं। जो खिलाड़ी 12 नवंबर (UTC+0) से पहले अपडेट करेंगे, उन्हें 3,000 BP, 100 AG और एक खास आइसी वर्ल्ड लॉबी थीम प्राइज के रूप में मिलेगा।
पेंगुइन किंगडम के फ़ीचर्स (Explore the Penguin Kingdom)
इस अपडेट का मुख्य आकर्षण है Frosty Funland, जो एक नया थीम-बेस्ड मोड है। इसमें खिलाड़ी एक ठंडे और खूबसूरत शहर Penguinville में जाते हैं, जिसे पेंगुइनों ने अपने ग्लेशियर पिघलने के बाद बनाया है। यहाँ खिलाड़ी को treasure zones और कई interactive NPCs मिलते हैं। कुछ खास किरदार हैं
- Apothecary Penguin, जो random तरीके से potion बनाता है।
- Ninja Penguin Pawnin, जो लड़ाई में खिलाड़ी की मदद करता है।
- Magic Fox, जो portal खोल सकता है।
- Gunsmith Polar Bear, जो upgraded weapons के लिए mission देता है।
- Cupid Penguin, जो photo खिंचवाने पर gift देता है।
यह मोड न सिर्फ मज़ेदार है, बल्कि इसमें exploration और fight दोनों का मज़ा मिलता है।
New Vehicles, Weapons और Items
इस अपडेट में PUBG ने खिलाड़ियों के लिए कई नए हथियार और वाहन जोड़े हैं। Penguin Snowmobile (4-seater) जिससे आप पूरी squad के साथ बर्फीले इलाकों में सवारी कर सकते हैं। Salted Fish Rocket Launcher जो snow bombs फेंकता है। Magic Ice Skates जिनसे खिलाड़ी ice roads पर तेज़ी से move कर सकते हैं।
सबसे खास हथियार है Winter land Kar98K, जो सिर्फ Frosty Funland में मिलता है। इसका look शानदार है, speed fast है और इसका charged shot बर्फ का धमाका करता है। इसके अलावा, दो नए items भी आए हैं:
- Swordfish Syringe फेंकने योग्य healing item।
- Quicks hot Elixir reload और weapon change की speed बढ़ाता है।
क्लासिक मोड और मैप अपडेट (Classic Mode and Map Updates)
Classic Mode में भी कई नए बदलाव किए गए हैं। Weapons का balance बेहतर किया गया है। अब rifles की long-range power थोड़ी कम है और shotguns की close-range ताकत घटाई गई है। SKS, SLR और Mk14 अब ज़्यादा stable हैं। Erangel में नया area Boatyard जोड़ा गया है, जहाँ नए strategic fights हो सकती हैं। Map में scattered Energy Berries मिलेंगी, जो health और power refill करती हैं। इसके अलावा अब गेम में sound effects, aiming accuracy और vehicle control पहले से ज़्यादा smooth हो गया है।
ईस्पोर्ट्स-थीम वाले एरेनास में लड़ाई में शामिल हों (Esports-Themed Arenas Join the Fight)
इस अपडेट में एक और बड़ा फीचर जोड़ा गया है- Esports Inspired Arena। 24 नवंबर से खिलाड़ी Erangel और Livik में PMGC 2025 के esports venue का अनुभव ले सकेंगे। “Champion Photo Spot” पर interact करने से खिलाड़ियों को Champion Pack मिलेगा। पूरी squad को Crown of Glory हासिल करने का मौका मिलेगा, जिससे teammates को revive और heal करने में मदद मिलेगी। PUBG Mobile अब PMGC 2025 के माहौल को celebrate कर रहा है, जो Bangkok में होने वाला है, जहाँ 40 टीमें $3 Million के prize pool के लिए मुकाबला करेंगी।
World of Wonder (WOW) Mode का विस्तार
PUBG का creative mode यानी World of Wonder (WOW) भी इस बार काफी advanced हो गया है।
अब इसमें कई नए mini-games और features जुड़े हैं:
Racing Carnival (14 Nov)- एक realistic racing competition।
Snow Roguelike Adventure (21 Nov)- survival और shooting दोनों का mix।
Rocket Launcher Utsav (28 Nov)- एक free-for-all explosive mode!
WOW creators के लिए अब नए tools, custom missions, PvE enemies और income sharing system भी जोड़े गए हैं, जिससे popular map makers को reward मिलेगा।
अधिक सुविधाएँ, अधिक मज़ा (More Features, More Fun)
यह अपडेट कुछ अन्य महत्वपूर्ण बदलावों के साथ भी आता है।
1. मेट्रो रोयाल चैप्टर 29:
- नए कॉलेक्टिबल्स आइटम खिलाड़ियों को और भी ज्यादा एक्सप्लोर करने का मौका देंगे।
- बेहतर फेम सिस्टम से आप अपनी रैंक को और भी शानदार तरीके से ग्रो कर सकते हैं।
- स्नो क्रेट का जुड़ना खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खेलने का अनुभव बढ़ा देगा।
2. होम अपडेट:
- नया “पोलर वंडरलैंड” होम स्टाइल 12 नवंबर को आएगा, जो सर्दी की थीम पर आधारित होगा। इससे आपके PUBG होम को बिल्कुल नए रूप में सजाया जा सकेगा।
3. सोशल अपग्रेड:
- फ्रेंड्स से बेहतर संपर्क यानी अब और भी आसानी से आप अपने दोस्तों से जुड़ सकते हैं।
- इमोट्स के लिए क्रिएटिव कैमरा: इसके साथ, आप अपने इमोट्स को ज्यादा कूल तरीके से एक्सप्रेस कर सकते हैं।
- कस्टम प्लेयर कार्ड: अब आप अपना प्लेयर कार्ड अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं।
4. सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन:
- अब आपको ज्यादा डिवाइसों पर 90 FPS और 120 FPS का सपोर्ट मिलेगा, जिससे गेम की ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस और भी बेहतर होगी।
- बेहतर एनिमेशन और ताप प्रबंधन से अब गेम और भी स्मूद चलेगा, खासकर लंबे गेम सेशन्स के दौरान।
PUBG मोबाइल का 4.1 अपडेट सिर्फ़ त्योहारों की डिज़ाइन नहीं है, बल्कि यह एक पूरी तरह से नया अनुभव है, जिसमें छुट्टियों का आनंद, ई-स्पोर्ट्स का जोश और फ्रीडम ऑफ क्रिएटिविटी का शानदार पैकेज है। चाहे आप पेंगुइनविले को एक्स्प्लोर कर रहे हों या PMGC एरिना में मुकाबला कर रहे हों, इस सीज़न में हर तरह के खिलाड़ी के लिए कुछ न कुछ खास है।

